return to news
  1. India’s 100 Richest 2025: भारत के अमीरों की दौलत 9% घटी, मुकेश अंबानी फिर भी नंबर 1, टॉप 10 में इन्हें मिली जगह

बिजनेस न्यूज़

India’s 100 Richest 2025: भारत के अमीरों की दौलत 9% घटी, मुकेश अंबानी फिर भी नंबर 1, टॉप 10 में इन्हें मिली जगह

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 09, 2025, 11:33 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Top 100 Richest 2025: Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 में 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति में 9 फीसदी या 1 ट्रिलियन डॉलर की कमी आई है। इसका कारण कमजोर रुपया और सेंसेक्स में 3% गिरावट है। ग्लोबल मार्केट की अनिश्चितता, निवेश में कमी और कमजोर मार्केट सेंटीमेंट ने लगभग सभी अरबपतियों की संपत्ति को प्रभावित किया है।

India’s 100 Richest 2025

India’s 100 Richest 2025: दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 105 अरब डॉलर है।

India’s 100 Richest 2025: साल 2025 में भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 9 फीसदी घटकर 1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग ₹83 लाख करोड़) रह गई। हालांकि इसके बावजूद मुकेश अंबानी पहले नंबर पर बने हुए हैं। यह जानकारी Forbes India की रिच लिस्ट 2025 से मिली। लिस्ट के मुताबिक तेल से लेकर टेलीकॉम तक का कारोबार करने वाली दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 105 अरब डॉलर है। अंबानी के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 92 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी का स्थान है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर घटी

Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 में 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति में 9 फीसदी या 1 ट्रिलियन डॉलर की कमी आई है। इसका कारण कमजोर रुपया और सेंसेक्स में 3% गिरावट है। ग्लोबल मार्केट की अनिश्चितता, निवेश में कमी और कमजोर मार्केट सेंटीमेंट ने लगभग सभी अरबपतियों की संपत्ति को प्रभावित किया है।

मुकेश अंबानी की दौलत में कितनी गिरावट?

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में $14.5 अरब (12%) की गिरावट आई और यह $105 अरब रह गई। इसके बावजूद वे भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। अंबानी ने हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में कदम रखा है और 2026 में जियो को लिस्ट करने की योजना बनाई है।

गौतम अदाणी दूसरे स्थान पर

गौतम अदाणी एंड फैमिली $92 अरब की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, क्योंकि SEBI ने सितंबर 2025 में कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के आरोप साबित नहीं हुए। इस फैसले से अदाणी ग्रुप को बड़ी राहत मिली।

भारत के टॉप 10 सबसे अमीर व्यक्ति

स्थाननामकुल संपत्ति
1मुकेश अंबानी$105 बिलियन
2गौतम अदाणी एवं परिवार$92 बिलियन
3सावित्री जिंदल$40.2 बिलियन
4सुनील मित्तल एवं परिवार$34.2 बिलियन
5शिव नाडार$33.2 बिलियन
6राधाकिशन दमानी एवं परिवार$28.2 बिलियन
7दिलीप शंघवी$26.3 बिलियन
8बजाज परिवार$21.8 बिलियन
9साइरस पूनावाला$21.4 बिलियन
10कुमार बिड़ला$20.7 बिलियन

टॉप 5 में जिंदल, मित्तल और नाडार

भारत के टॉप 10 अरबपतियों की सूची में कोई नया नाम नहीं जुड़ा, लेकिन उनकी रैंकिंग में हल्का बदलाव हुआ। ज्यादातर की संपत्ति घटी है, सिवाय सुनील मित्तल (भारती एयरटेल) के। भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में सावित्री जिंदल (O.P. Jindal Group) तीसरे स्थान पर हैं, उनकी संपत्ति $3.5 अरब घटकर $40.2 अरब रह गई। सुनील मित्तल (भारती एयरटेल) ने इस साल अपनी संपत्ति में $3.5 अरब का इजाफा किया और $34.2 अरब की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए। शिव नाडार (HCL टेक्नोलॉजीज) की दौलत घटकर $33.2 अरब रह गई, जिससे वे पांचवें स्थान पर खिसक गए।

लिस्ट में 3 नए अरबपति

इस साल भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 3 नए नाम लिस्ट में शामिल हुए हैं —

1. दोषी भाई-बहन (Waaree Energies) – भारत की सबसे बड़ी सोलर पैनल निर्माता कंपनी, जिसका शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद 70% प्रीमियम पर कारोबार हुआ। चारों भाई अलग-अलग अरबपति बने और मिलकर $7.5 अरब की संपत्ति के साथ 37वें स्थान पर पहुंचे।
2. अल्पना डांगी – Authum Investment and Infrastructure कंपनी की मालिक, जिनका बड़ा हिस्सा इसी में है।
3. सुनील वचानी (Dixon Technologies) – इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण कंपनी के संस्थापक, जो Samsung और Xiaomi जैसी कंपनियों के लिए टीवी और स्मार्टफोन बनाते हैं।

इसके अलावा, 4 पुराने अरबपति फिर से लिस्ट में लौटे हैं, जिनमें मनोज अग्रवाल, मधुसूदन अग्रवाल और शिव किशन अग्रवाल (हल्दीराम ग्रुप) शामिल हैं। इन भाइयों ने अपनी दोनों कंपनियों को मिलाकर सिंगापुर की कंपनी Temasek से निवेश हासिल किया, जिससे कंपनी का वैल्यूएशन $10 अरब तक पहुंच गया।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख