return to news
  1. IMF Prediction: भारत की आर्थिक वृद्धि दर के 2025 में 6.7%, 2026 में 6.4% रहने का अनुमान

बिजनेस न्यूज़

IMF Prediction: भारत की आर्थिक वृद्धि दर के 2025 में 6.7%, 2026 में 6.4% रहने का अनुमान

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 30, 2025, 14:15 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा कि देश की स्थिर वृद्धि सुधारों की गति से प्रेरित है, जिससे मजबूत उपभोग वृद्धि को समर्थन और पब्लिक इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा मिल रहा है। आईएमएफ ने मंगलवार को अपना अपडेटेड वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) यानी विश्व आर्थिक परिदृश्य जारी किया।

आईएमएफ

इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड का अनुमान भारत की आर्थिक वृद्धि दर को लेकर कैसा है?

International Monetary Fund (IMF) यानी कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा है कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर के कैलेंडर ईयर 2025 में 6.7% और 2026 में 6.4% रहने का अनुमान है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा कि देश की स्थिर वृद्धि सुधारों की गति से प्रेरित है, जिससे मजबूत उपभोग वृद्धि को समर्थन और पब्लिक इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा मिल रहा है। आईएमएफ ने मंगलवार को अपना अपडेटेड वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) यानी विश्व आर्थिक परिदृश्य जारी किया। इसमें कहा गया, भारत में दोनों ही आंकड़ों को थोड़ा बढ़ाया गया है, जो अप्रैल के संदर्भ पूर्वानुमान की तुलना में अधिक ‘माइल्ड एक्सटर्नल एनवॉयरमेंट’ को दर्शाता है।

आईएमएफ ने विश्व आर्थिक परिदृश्य में दी अतिरिक्त जानकारी में कहा कि भारत के लिए आंकड़े और अनुमान फाइनेंशियल ईयर के आधार पर पेश किए जाते हैं। कैलेंडर ईयर के आधार पर भारत के वृद्धि अनुमान 2025 के लिए 6.7% और 2026 के लिए 6.4% हैं। आईएमएफ अनुसंधान विभाग की प्रमुख डेनिज इगन ने प्रेस वार्ता में भारत पर पूछे गए एक प्रश्न पर कहा, ‘देश में सच में काफी स्थिर वृद्धि हुई है।’ भारत ने 2024 में 6.5% की दर से वृद्धि की थी। इसके 2025 और 2026 में 6.4% की दर से बढ़ने का अनुमान है।

आईएमएफ ने कहा कि उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में 2025 में वृद्धि दर 4.1% और 2026 में 4.0% रहने की उम्मीद है। अप्रैल में किए गए पूर्वानुमान के सापेक्ष 2025 में चीन की वृद्धि दर को 0.8% अंक बढ़ाकर 4.8% कर दिया गया है। यह संशोधन 2025 की पहली छमाही में अपेक्षा से अधिक मजबूत गतिविधि और अमेरिका-चीन शुल्कों में उल्लेखनीय कमी को दर्शाता है। आईएमएफ ने कहा कि 2026 में वृद्धि दर 4.2% रहने का अनुमान है, जो कि कम प्रभावी शुल्क दरों को दर्शाता है। आईएमएफ ने कहा कि 2025 के लिए ग्लोबल वृद्धि दर 3% और 2026 में 3.1% रहने का अनुमान है।

भाषा इनपुट के साथ
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।