return to news
  1. Holidays This Week: इस हफ्ते होली की छुट्टी कब, बैंक-शेयर बाजार किस दिन रहेंगे बंद? पूरा शेड्यूल यहां

बिजनेस न्यूज़

Holidays This Week: इस हफ्ते होली की छुट्टी कब, बैंक-शेयर बाजार किस दिन रहेंगे बंद? पूरा शेड्यूल यहां

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 12, 2025, 07:15 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Holidays This Week: इस हफ्ते 14 मार्च को होली का त्योहार देशभर में मनाया जाएगा। देश के अलग-अलग हिस्सों में होली के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक अलग-अलग क्षेत्रों में 13, 14 और 15 मार्च को छुट्टी होगी। इसके अलावा NSE-BSE भी बंद रहेंगे। यहां देखें, होली पर छुट्टियों की पूरी लिस्ट।

देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग कलेवर में मनाया जाता है होली का त्योहार।

देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग कलेवर में मनाया जाता है होली का त्योहार।

Holi Holiday: वित्त वर्ष 2024-15 के आखिरी महीने में पड़ रहा है होली का त्योहार। देश के अलग-अलग हिस्सों में यह दिन अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। इसलिए बैंकों से लेकर शेयर बाजार तक काम बंद रहता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस हफ्ते किस दिन बैंकों में होगी छुट्टी और कब स्टॉक एक्सचेंज पर कारोबार रहेगा बंद।

किस दिन बैंकों में छुट्टी?

भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों में छुट्टी की लिस्ट जारी की है। इस हफ्ते शुक्रवार, 14 मार्च को होली का त्योहार है। देश के ज्यादातर क्षेत्रों में इस दिन छुट्टी होगी जबकि कुछ क्षेत्रों में एक दिन पहले गुरुवार, 13 मार्च और शनिवार, 15 मार्च को छुट्टी भी है।

रिजर्व बैंक की लिस्ट के मुताबिक देहरादून, लखनऊ, कानपुर, रांची, तिरुवनंतपुरम क्षेत्रों में गुरुवार, 13 मार्च को होलिका दहन/अट्टुकल पोंगला के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

वहीं, होली (दूसरा दिन), धुलेटी/धुलंडी/डोल जात्रा के मौके पर शुक्रवार, 14 मार्च को अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद - आंध्र प्रदेश, हैदराबाद - तेलंगाना, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, शिलोंग और श्रीनगर क्षेत्रों में बैंकों की छुट्टी होगी।

इसके अलावा होली/याओसंग के मौके पर शनिवार, 15 मार्च को अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद रहेंगे।

बैंकों में मार्च के महीने में अगली छुट्टी 31 मार्च को ईद-उल-फितर के मौके पर होगी। हालांकि, इस दिन वित्त वर्ष का आखिरी दिन होने के चलते देश के 33 एजेंसी बैंकों को खुला रहने का निर्देश दिया गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने इन बैंकों को निर्देश दिया है कि सरकार की ट्रांजैक्शन से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए ये 31 मार्च को खुले रहें।

दरअसल, एजेंसी बैंकों के जरिए पेंशन भुगतान और टैक्स कलेक्शन जैसे ट्रांजैक्शन होते हैं। इनमें रुकावट ना पड़े, इसलिए सरकार ने RBI से इन बैंकों को खुला रखने का आग्रह किया था।

किस दिन शेयर बाजार होंगे बंद?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) शुक्रवार, 14 मार्च को होली के दिन बंद रहेंगे। इस दिन ट्रेडिंग और सेटलमेंट दोनों की छुट्टी होगी। इसके बाद इस महीने अगली छुट्टी 31 मार्च को ईद-उल-फितर की होगी।

अगला लेख