बिजनेस न्यूज़
3 min read | अपडेटेड September 22, 2025, 09:43 IST
सारांश
Petrol-Diesel Price Today: जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू हो चुकी हैं, ऐसे में सवाल ये खड़ा हो रहा है कि क्या इसका असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ेगा? ईंधन की कीमतें रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं और ये अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रुपये-डॉलर के भाव पर निर्भर करती हैं।
पेट्रोल और डीजल का ताजा रेट
Petrol-Diesel Price Today: जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद उपभोक्ताओं के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी इसका असर पड़ेगा। लेकिन साफ कर दें कि पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी लागू नहीं होता। इन पर अभी भी केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारें वैट (VAT) लगाती हैं। यही टैक्स राज्यों की बड़ी आय का हिस्सा है और इसी वजह से इन्हें जीएसटी के दायरे में लाना संभव नहीं हो पाया है।
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपया विनिमय दर में आए बदलाव के हिसाब से रेट तय करती हैं। यही कारण है कि अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग होती हैं और उपभोक्ताओं को स्थानीय टैक्स दरों के आधार पर भुगतान करना पड़ता है।
22 सितंबर 2025 को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.72 और डीजल की कीमत ₹87.62 प्रति लीटर रही। मुंबई में पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 पर बिक रहा है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 है। चेन्नई में पेट्रोल ₹100.75 और डीजल ₹92.34 दर्ज किया गया। अहमदाबाद में पेट्रोल ₹94.49 और डीजल ₹90.17 है, वहीं बेंगलुरु में पेट्रोल ₹102.92 और डीजल ₹89.02 पर मिल रहा है। हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत ₹107.46 और डीजल ₹95.70 है, जबकि जयपुर में पेट्रोल ₹104.72 और डीजल ₹90.21 पर बिक रहा है।
लखनऊ में पेट्रोल ₹94.69 और डीजल ₹87.80 है। पुणे में पेट्रोल ₹104.04 और डीजल ₹90.57 दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹94.30 और डीजल ₹82.45 रहा। इंदौर में पेट्रोल ₹106.48 और डीजल ₹91.88 है, वहीं पटना में पेट्रोल ₹105.58 और डीजल ₹93.80 पर मिल रहा है। सूरत में पेट्रोल ₹95.00 और डीजल ₹89.00 है, जबकि नासिक में पेट्रोल ₹95.50 और डीजल ₹89.50 दर्ज किया गया।
कीमतों में स्थिरता को लेकर देखें तो मई 2022 के बाद केंद्र और कई राज्यों ने टैक्स घटाए थे। उसके बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम तुलनात्मक रूप से स्थिर बने हुए हैं, भले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों न हो। विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय उपभोक्ताओं के लिए यह स्थिरता फिलहाल बड़ी राहत है।
ईंधन की कीमतें तय होने में कई कारक अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें, रुपये और डॉलर का विनिमय दर, केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स और ड्यूटी, रिफाइनिंग की लागत और बाजार में मांग-आपूर्ति का संतुलन शामिल है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ते हैं या रुपया कमजोर होता है, तो भारतीय बाजार पर सीधा असर पड़ता है। वहीं त्योहारों या मौसम के हिसाब से मांग बढ़ने पर भी दाम ऊपर जाते हैं।
अपने शहर का ताजा रेट जानने के लिए उपभोक्ता एसएमएस के जरिए भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक “RSP <शहर कोड>” लिखकर 9224992249 पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहक “RSP” लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल ग्राहक “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज सकते हैं।
संबंधित समाचार
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।
लेखकों के बारे में
अगला लेख
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।