return to news
  1. LPG बुकिंग नियमों में बदलाव की खबर फर्जी, सरकार ने कहा- डिलीवरी के 25 दिन बाद बुक कर सकेंगे अगला सिलेंडर

बिजनेस न्यूज़

LPG बुकिंग नियमों में बदलाव की खबर फर्जी, सरकार ने कहा- डिलीवरी के 25 दिन बाद बुक कर सकेंगे अगला सिलेंडर

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 25, 2026, 12:50 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

सरकार ने बताया कि देश में LPG रीफिल बुकिंग की पुरानी व्यवस्था ही लागू है। नियम के तहत एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी और अगली बुकिंग के बीच का अंतर शहरों (Urban Areas) में 25 दिन और गांवों (Rural Areas) में 45 दिन का नियम पहले की तरह ही जारी रहेगा।

LPG

सरकार ने साफ किया है कि LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

LPG Booking: मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। हालांकि अब पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस खबर का खंडन किया है। सरकार ने साफ किया है कि LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि दावा किया जा रहा था कि अलग-अलग कनेक्शन के लिए नई समय-सीमा लागू कर दी गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सरकार ने क्या कहा?

सरकार ने बताया कि देश में LPG रीफिल बुकिंग की पुरानी व्यवस्था ही लागू है। नियम के तहत एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी और अगली बुकिंग के बीच का अंतर शहरों (Urban Areas) में 25 दिन और गांवों (Rural Areas) में 45 दिन का नियम पहले की तरह ही जारी रहेगा, और यह सभी तरह के कनेक्शन पर समान रूप से लागू होगा।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी गलत खबरों पर विश्वास न करें और न ही इन्हें आगे फैलाएं। साथ ही, बिना जरूरत के घबराकर गैस बुकिंग करने से भी बचें। सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि देश में LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और किसी तरह की कमी या चिंता की कोई बात नहीं है।

क्या था दावा?

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर यह गलत खबर फैलाई जा रही है थी कि अलग-अलग कनेक्शन के लिए नई समय-सीमा लागू कर दी गई है, जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लिए 45 दिन, सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन और डबल सिलेंडर के लिए 35 दिन। सरकार ने इन सभी दावों को गलत बताया है।

सरकार PNG को दे रही है बढ़ावा

सरकार ने “Switch to PNG” नाम का नया फ्रेमवर्क लागू किया है, जिसका मकसद है कि जहां पाइपलाइन की सुविधा मौजूद है, वहां उपभोक्ताओं को LPG से Piped Natural Gas (PNG) में शिफ्ट किया जाए। इस फ्रेमवर्क के तहत अगर किसी उपभोक्ता के इलाके में PNG की सुविधा उपलब्ध है और वह तीन महीने तक LPG से PNG में शिफ्ट होने के नोटिस का जवाब नहीं देता, तो उसकी LPG सप्लाई बंद की जा सकती है। ऑयल कंपनियां पहले सूचना देंगी और तय समय के बाद LPG सेवा रोक दी जाएगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख