return to news
  1. किसानों के लिए गुड न्यूज! 2025-26 में कृषि सेक्टर में दिख सकता है 3.5% का ग्रोथ रेट

बिजनेस न्यूज़

किसानों के लिए गुड न्यूज! 2025-26 में कृषि सेक्टर में दिख सकता है 3.5% का ग्रोथ रेट

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 19, 2025, 14:34 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किसानों को गुड न्यूज दी है। उनका मानना है कि फाइनेंशिल ईयर 2025-26 में कृषि सेक्टर में ग्रोथ रेट 3.5% तक रह सकता है, जिसका फायदा किसानों को मिल सकता है।

भारतीय किसानों के लिए गुड न्यूज

भारतीय किसानों के लिए गुड न्यूज

भारत में कृषि सेक्टर से जुड़ी एक अच्छी खबर आ रही है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का मानना है कि देश में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कृषि सेक्टर का ग्रोथ रेट 3.5% पर पहुंच सकता है। उन्होंने आगामी खरीफ की फसल की बुवाई से पहले किसानों को नई तकनीकों के बारे में शिक्षित करने के लिए 15 दिवसीय अखिल भारतीय अभियान की घोषणा की। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए कृषि सेक्टर हमेशा से एक अहम सेक्टर रहा है और ऐसे में कृषि मंत्री का यह बयान किसानों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

चौहान ने कहा, ‘ग्लोबल लेवल पर, 1.5-2%की कृषि वृद्धि अच्छी मानी जाती है। भारत कम से कम 3-3.5% की वृद्धि दर हासिल कर रहा है। हमें अगले साल (2025-26) में भी 3-3.5% की वृद्धि हासिल करने की उम्मीद है।’ आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कृषि सेक्टर की वृद्धि 3.8% आंकी गई है। भारतीय मौसम विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य से बेहतर रहने का अनुमान जताया है। उम्मीद है कि मानसून 27 मई तक केरल पहुंच जाएगा। इस तरह मानसून सामान्य से पांच दिन पहले आ जाएगा।

चौहान ने 29 मई से शुरू होने वाले 15 दिवसीय खरीफ विस्तार अभियान के बारे में बताया कि इसका उद्देश्य देश भर के 723 जिलों के 65,000 गांवों के 1.30 करोड़ किसानों तक पहुंचना है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 3,749 कृषि वैज्ञानिकों और 2,980 कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों वाली कुल 2,170 टीमें प्रतिदिन कम से कम तीन पंचायतों का दौरा करेंगी। आईसीएआर के महानिदेशक एम एल जाट ने कहा कि अभियान से मिली सीख को इस साल के अंत में रबी सीजन में शामिल किया जाएगा।

भाषा इनपुट के साथ
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।