return to news
  1. Gold-Silver Price Today: सोना ₹2,700 हुआ फिर हुआ महंगा, चांदी ने बनाया रिकॉर्ड हाई, यहां देखें ताजा अपडेट्स

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price Today: सोना ₹2,700 हुआ फिर हुआ महंगा, चांदी ने बनाया रिकॉर्ड हाई, यहां देखें ताजा अपडेट्स

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 07, 2025, 10:01 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

सोना-चांदी ने सोमवार को नए रिकॉर्ड स्तर बनाए। दिल्ली में सोना ₹1,23,300 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,57,400 प्रति किलो पर पहुंच गई। रुपये में गिरावट, अमेरिकी सरकारी शटडाउन की आशंका और वैश्विक अनिश्चितताओं से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है। एमसीएक्स पर भी सोने-चांदी के वायदा भाव नए शिखर पर पहुंचे।

gold-silver-price-today-october-7-2025

सोना-चांदी में जोरदार तेजी देखी गई है।

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों ने आज फिर से कमाल कर दिया है। MCX पर गोल्ड अपने लाइफ टाइम हाई को ब्रेक कर नया 120800 रुपये का हाई बना दिया है। अभी भी वह उसी पर कारोबार कर रहा है। चांदी में भी तेजी है। वह अपने लाइफ टाइम हाई के पास कारोबार कर रही है। MCX पर सिल्वर 105 रुपये मजबूत होकर 147624 रुपये पर कारोबार कर रही है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹2,700 उछलकर ₹1,23,300 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा भाव है। शुक्रवार को यह ₹1,20,600 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹2,700 बढ़कर ₹1,22,700 प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले सेशन में यह ₹1,20,000 प्रति 10 ग्राम पर थी।

सुरक्षित निवेश से मिला सहारा

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि रुपये में आई कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सुरक्षित निवेश की मांग ने इस उछाल को बढ़ावा दिया। HDFC Securities के जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि निवेशकों को उम्मीद है कि सोने के दाम आगे और बढ़ेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में सरकारी कामकाज (शटडाउन) के लंबे समय तक ठप रहने की आशंका और वैश्विक आर्थिक चिंताओं से सोने की मांग तेज हो रही है। यही वजह है कि निवेशक सोने-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

चांदी ₹1,57,400 पर पहुंची

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी सोमवार को भारी उछाल आया। चांदी ₹7,400 की छलांग लगाकर ₹1,57,400 प्रति किलो (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। शुक्रवार को यह ₹1,50,000 प्रति किलो थी। 2025 की शुरुआत से अब तक चांदी में करीब 75% की तेजी दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना लगभग 2% बढ़कर $3,949.58 प्रति औंस पर पहुंचा, जबकि चांदी 1% से अधिक की बढ़त के साथ $48.75 प्रति औंस पर रही। अमेरिका में सरकारी शटडाउन के छठे दिन गोल्ड पहली बार $3,940 प्रति औंस से ऊपर चला गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने-चांदी के वायदा भाव नए शिखर पर पहुंच गए। दिसंबर डिलीवरी वाला सोना ₹1,962 बढ़कर ₹1,20,075 प्रति 10 ग्राम और फरवरी 2026 डिलीवरी वाला कॉन्ट्रैक्ट ₹2,047 बढ़कर ₹1,21,380 प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी का दिसंबर 2025 डिलीवरी भाव ₹1,47,977 और मार्च 2026 डिलीवरी भाव ₹1,49,605 प्रति किलो तक पहुंच गया। एग्मोंट रिसर्च की प्रमुख रेनिशा चैनानी के अनुसार, 2025 वैश्विक अनिश्चितताओं से भरा रहा है। शुल्क विवाद, भू-राजनीतिक तनाव, ब्याज दर कटौती और अमेरिकी सरकार के कामकाज पर संकट जैसी परिस्थितियों ने सोना-चांदी को रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा दिया है।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख