return to news
  1. Gold-Silver Price: अमेरिका में ब्याज दरों पर फैसले से पहले सोने-चांदी पर दबाव, चेक करें अपने शहर का रेट

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: अमेरिका में ब्याज दरों पर फैसले से पहले सोने-चांदी पर दबाव, चेक करें अपने शहर का रेट

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 15, 2025, 14:54 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold-Silver Price: एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली और मजबूत डॉलर के कारण सोने पर दबाव बना है। डॉलर इंडेक्स 0.1% ऊपर गया, जिससे डॉलर में खरीदे जाने वाला सोना विदेशी खरीदारों के लिए महंगा हो गया। हालांकि, लंबी अवधि में सोने का रुझान अभी भी मजबूत माना जा रहा है।

Gold-Silver

Gold-Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी के भाव में मामूली बढ़त है।

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आज 15 सितंबर को कमजोरी नजर आ रही है। निवेशकों को इस हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर होने वाले फैसले का इंतजार है। ज्यादातर एक्सपर्ट्स ने यह उम्मीद जताई है कि फेड इस बार दरों में कटौती करेगा। सोना आमतौर पर कम ब्याज दर वाले माहौल और बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच अच्छा प्रदर्शन करता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 15 सितंबर को सोने की कीमत में 0.22 फीसदी या 240 रुपये की गिरावट है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह 109107 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, इंट्राडे में गोल्ड ने 108900 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर को छू लिया।

दूसरी तरफ, चांदी में भी आज दबाव है। MCX पर इसकी कीमत में 0.32 फीसदी या 412 रुपये की कमजोरी थी और यह 128426 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इंट्राडे में इसने 127121 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर को छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी के भाव में मामूली बढ़त दिख रहा है। सोना 0.05 फीसदी बढ़कर 3645.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, चांदी भी 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 42.21 डॉलर प्रति औंस पर था।

एक्सपर्ट्स की राय

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली और मजबूत डॉलर के कारण सोने पर दबाव बना है। डॉलर इंडेक्स 0.1% ऊपर गया, जिससे डॉलर में खरीदे जाने वाला सोना विदेशी खरीदारों के लिए महंगा हो गया। हालांकि, लंबी अवधि में सोने का रुझान अभी भी मजबूत माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने में थोड़ी गिरावट या स्थिरता आगे चलकर ऊंचे स्तर हासिल करने में मदद करेगी।

अमेरिकी फेड के फैसले पर टिकी नजर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक ऐसे समय हो रही है जब कई चुनौतियां सामने हैं। इसमें इसके नेतृत्व को लेकर कानूनी विवाद और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का केंद्रीय बैंक की ब्याज दर नीति और भूमिका पर ज्यादा नियंत्रण की कोशिश शामिल है।

अगस्त महीने की अमेरिकी महंगाई दर उम्मीद से थोड़ी ज्यादा रही, लेकिन निवेशकों को भरोसा है कि फेड इस बार 0.25% दर घटाएगा। अगर फेड आगे की दर कटौती पर साफ संकेत नहीं देता, तो सोने पर दबाव आ सकता है। गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि 2026 के मध्य तक सोने का भाव $4,000 प्रति औंस तक जाने का अनुमान है, हालांकि बीच-बीच में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत (10 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट
बैंगलोर₹1,11,322₹1,02,072
भुवनेश्वर₹1,11,180₹1,01,910
चेन्नई₹1,11,306₹1,02,056
कोयंबत्तूर₹1,11,306₹1,02,056
दिल्ली₹1,11,313₹1,02,063
हैदराबाद₹1,11,189₹1,01,919
कोलकाता₹1,11,185₹1,01,915
मुंबई₹1,11,187₹1,01,917
मैसूर₹1,11,322₹1,02,072
पुणे₹1,11,187₹1,01,917

देश के अलग-अलग शहरों में चांदी का भाव (100 ग्राम)

शहरचांदी की कीमत
बैंगलोर₹13,540
भुवनेश्वर₹14,520
चेन्नई₹13,640
कोयंबत्तूर₹13,640
दिल्ली₹13,600
हैदराबाद₹14,620
कोलकाता₹13,680
मुंबई₹13,530
मैसूर₹13,540
पुणे₹13,530
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख