return to news
  1. Gold Price Today: फिर सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर एक फीसदी से ज्यादा उछला सिल्वर, देखें गोल्ड का भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold Price Today: फिर सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर एक फीसदी से ज्यादा उछला सिल्वर, देखें गोल्ड का भाव

Upstox

3 min read | अपडेटेड January 02, 2026, 09:15 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

साल 2025 में ऐतिहासिक तेजी दिखाने के बाद सोने और चांदी की कीमतों ने 2026 की शुरुआत नरम रुख के साथ की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार बंद होने के कारण कारोबार में सुस्ती रही। जानकारों के मुताबिक, यह गिरावट नहीं बल्कि एक ठहराव है, जो आने वाले समय में बड़ी बढ़त का आधार बन सकता है।

sebi digital gold

नए साल के पहले दिन कीमती धातुओं के बाजार में सुस्ती और मामूली उतार-चढ़ाव का माहौल रहा। | Image: Shutterstock

Gold Price Today: शुक्रवार को घरेलू बुलियन बाजार MCX में मजबूती देखने को मिली। सोना 10 ग्राम 933 रुपये की तेजी के साथ 1,36,737 रुपये पर पहुंच गया, जबकि चांदी 1 किलो 4,341 रुपये उछलकर 2,40,214 रुपये के लेवल पर कारोबार करती दिखी। शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में मजबूत खरीदारी देखी गई, जिससे कीमतों में अच्छी बढ़त दर्ज हुई। वैश्विक संकेतों और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से बुलियन बाजार को सपोर्ट मिला, वहीं चांदी में औद्योगिक मांग के चलते तेजी ज्यादा मजबूत रही।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सोने के लिए खास रहा 2025

साल 2025 सोने और चांदी के लिए एक ऐतिहासिक साल साबित हुआ था, जिसमें कीमतों ने पिछले चार दशकों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब 2026 की शुरुआत इन कीमती धातुओं के लिए थोड़ी सुस्त रही है। नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को अधिकांश अंतरराष्ट्रीय बाजार बंद रहने के कारण ट्रेडिंग वॉल्यूम काफी कम रहा, जिससे कीमतों में कोई बहुत बड़ी हलचल देखने को नहीं मिली। हालांकि, पिछले साल की जबरदस्त रैली के बाद अब बाजार में एक ठहराव जैसा माहौल दिख रहा है, जिसे बाजार के जानकार आने वाले समय के लिए एक स्वस्थ संकेत मान रहे हैं।

घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर सोने के फरवरी कॉन्ट्रैक्ट में बहुत मामूली सुधार देखा गया। सोने का भाव करीब 443 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर दिन के हाई लेवल 1,35,890 रुपये तक पहुंचा। चांदी के मार्च कॉन्ट्रैक्ट की बात करें तो इसमें शुरुआत में काफी जोश देखा गया था, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, यह तेजी फीकी पड़ती गई। चांदी की कीमतें एक समय पर 3,210 रुपये प्रति किलो उछलकर 2,38,911 रुपये के स्तर पर पहुंच गई थीं, लेकिन शाम तक इसमें बढ़त बहुत कम रह गई और यह 2,35,873 रुपये के आसपास ही कारोबार करती नजर आई।

तेजी के बुनियादी कारण अब भी मौजूद

सोने और चांदी की कीमतों में यह सुस्ती किसी बड़ी मंदी की आहट नहीं है। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने मिंट को बताया कि कीमती धातुएं 2026 में एक स्थिर लेकिन थोड़े नरम रुख के साथ प्रवेश कर रही हैं। साल 2025 की असाधारण तेजी के बाद कीमतों का एक जगह टिकना या थोड़ा नीचे आना बाजार के लिए जरूरी था। लंबी अवधि में तेजी का दौर अब भी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि सप्लाई में कमी और औद्योगिक मांग जैसे बड़े कारक अब भी प्रभावी हैं। खास तौर पर चांदी की मांग सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने का भंडार बढ़ाना और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कीमतों को सहारा देती रहेंगी।

रिटेल मार्केट में क्या है हाल?

रिटेल मार्केट की बात करें तो अभी 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,35,070 है। जो अपने पिछले भाव से 10 रुपये के मामूली बढ़त पर कारोबार कर रहा है। यही हाल चांदी का भी है। इसमें भी कोई बड़ी गिरावट या तेजी नहीं देखने को मिली है। घरेलू बाजार में चांदी प्रति किलो ₹2,37,900 के भाव पर कारोबार कर रही है, जो पिछले दिन के मुकाबले सिर्फ 100 रुपये कम है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख