return to news
  1. Gold Price Today: रिकॉर्ड हाई के बाद सोने की कीमतों में गिरावट, खरीदारी से पहले देख लें दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों का रेट

बिजनेस न्यूज़

Gold Price Today: रिकॉर्ड हाई के बाद सोने की कीमतों में गिरावट, खरीदारी से पहले देख लें दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों का रेट

Upstox

2 min read | अपडेटेड September 18, 2025, 07:45 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold Price Today: सोना 18 सितंबर को रिकॉर्ड हाई छूने के बाद नीचे आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड $3,662 प्रति औंस पर रहा, जबकि भारत में रेट ₹1,10,330 प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ। फेड की 25 बीपीएस रेट कट और 2025 में और कट्स की उम्मीद ने गोल्ड की कीमतों को और टूटने पर मजबूर कर दिया।

gold-price-today-september-18-us-fed-rate-cut-impact

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती से टूटा गोल्ड

Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को यह रिकॉर्ड हाई $3,707.57 प्रति औंस तक पहुंच गया था। इंडिया बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, भारत में सोना ₹1,10,330 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि एक दिन पहले यानी बुधवार को यह ₹1,10,620 था। हाल ही में 15 सितंबर को सोने ने ₹1,10,000 का स्तर पार किया था।

दिल्ली-मुंबई में क्या है सोने का भाव?

दिल्ली में गुरुवार को गोल्ड रेट ₹1,09,940 प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि मुंबई में यह ₹1,10,130 दर्ज किया गया। बेंगलुरु में सोने का भाव ₹1,10,220 रहा, वहीं कोलकाता में यह ₹1,09,990 प्रति 10 ग्राम रहा। सबसे ज्यादा रेट चेन्नई में देखने को मिला, जहां सोना ₹1,10,450 पर ट्रेड हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड गुरुवार को $3,662 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जबकि बुधवार को यह $3,707.57 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 3 अक्टूबर के फ्यूचर्स ₹1,09,840 पर कारोबार कर रहे थे। चांदी के दामों में भी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार को चांदी ₹1,26,770 प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि बुधवार को यह ₹1,28,640 थी। एमसीएक्स पर 5 अक्टूबर के फ्यूचर्स ₹1,26,842 पर ट्रेड हो रहे थे।

ब्याज दरों में कटौती से टूटा गोल्ड

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के फैसले का असर सोने की कीमतों पर साफ दिख रहा है। फेड ने 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर दरों को 4–4.25% कर दिया है और 2025 में और 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की संभावना जताई है। ब्याज दरों में कमी आमतौर पर गोल्ड की मांग को बढ़ाती है, लेकिन इस बार रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद प्रॉफिट बुकिंग का दबाव बना हुआ है।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख