return to news
  1. Gold price today 30 October: फेड के फैसले से चमका सोना! ब्याज दरें कटते ही महंगा हुआ गोल्ड, जानें 10 ग्राम का भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold price today 30 October: फेड के फैसले से चमका सोना! ब्याज दरें कटते ही महंगा हुआ गोल्ड, जानें 10 ग्राम का भाव

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 30, 2025, 10:12 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold price today 30 October: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में 0.25% की कटौती के ऐलान के बाद सोने की कीमतों में तेजी आई है। आज 30 अक्टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव क्या है? चलिए जानते हैं।

gold-price-today-30-october-rises

अमेरिकी फेड के फैसले के बाद सोने की कीमतों में मामूली तेजी दर्ज की गई।

Gold price today 30 October: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की बैठक के फैसलों का असर आज 30 अक्टूबर 2025 को भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। बुधवार रात को अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की है। इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला, जिसका असर घरेलू कीमतों पर भी पडा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

गुरुवार की सुबह 9:30 बजे के करीब एमसीएक्स पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। गोल्ड 1.36% टूटकर ₹1,19,024 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि सिल्वर 0.88% फिसलकर ₹1,44,800 प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के चलते कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला।

सोने की कीमतों में मामूली तेजी

आज गुरुवार को भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में मामूली बढत दर्ज की गई है। गुडरिटर्न्स के आंकडों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए की मामूली तेजी के साथ 1,22,410 रुपए पर पहुंच गया है। इसी तरह, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव भी 10 रुपए बढकर 1,12,210 रुपए हो गया है।

ब्याज दरों में कटौती से डॉलर अक्सर कमजोर होता है और बांड यील्ड में गिरावट आती है। इससे सोने जैसी कीमती धातु में निवेश ज्यादा आकर्षक हो जाता है, क्योंकि इसे रखने की लागत (अपारच्युनिटी कास्ट) कम हो जाती है। फेड के फैसले के बाद सोने में यही शुरुआती तेजी देखने को मिली है। हालांकि, फेड चेयरमैन जेरोम पावेल ने दिसंबर में अगली कटौती को लेकर सस्पेंस बनाए रखा है, जिससे सोने की यह तेजी फिलहाल सीमित है।

चांदी की कीमतों में भी आया उछाल

सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। चांदी का भाव 100 रुपए प्रति किलोग्राम बढा है। इस बढत के बाद एक किलो चांदी की कीमत 1,52,100 रुपए हो गई है। कल चांदी 1,52,000 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी।

बाजार के जानकारों का कहना है कि फेड के ब्याज दरों में कटौती करने से सोने को शार्ट टर्म में सपोर्ट मिला है। हालांकि, आगे की दिशा इस बात पर निर्भर करेगी कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था कैसा प्रदर्शन करती है और महंगाई के आंकडे क्या कहते हैं।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख