return to news
  1. Gold-Silver Price on Dhanteras: 10 ग्राम सोने का भाव ₹132700 के पार, चांदी हुई सस्ती? चेक करें अपने शहर का रेट

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price on Dhanteras: 10 ग्राम सोने का भाव ₹132700 के पार, चांदी हुई सस्ती? चेक करें अपने शहर का रेट

Upstox

4 min read | अपडेटेड October 18, 2025, 11:44 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold-Silver Price: अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड टेंशन के चलते सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की डिमांड बढ़ी है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने भी सोने की कीमतों को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा, त्योहारी सीजन में घरेलू बाजार भारी डिमांड भी सोने में तेजी की एक वजह है।

Gold-Silver price

Gold-Silver price: आज धनतेरस के दिन 18 अक्टूबर को भारत में सोने की कीमतों में मामूली तेजी नजर आ रही है।

Gold-Silver Price on Dhanteras: धनतेरस और दिवाली से पहले भारत में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई। इसके चलते इसने शुक्रवार, 17 अक्टूबर को अपने नए ऑल टाइम हाई को छू लिया। हालांकि, इस बीच चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई। आज 18 अक्टूबर को भारत में धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन सोने-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में आज सोने की कीमतों पर सबकी नजर रहेगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड टेंशन के चलते सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की डिमांड बढ़ी है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने भी सोने की कीमतों को बढ़ावा दिया है। त्योहारी सीजन में घरेलू बाजार में भारी डिमांड भी सोने में तेजी की एक वजह है।

आज क्या है सोने का भाव

आज धनतेरस के दिन 18 अक्टूबर को भारत में सोने की कीमतों में मामूली तेजी नजर आ रही है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने का भाव 132780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा, 22 कैरेट सोने का भाव 121710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 99590 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

बता दें कि धनतेरस से एक दिन पहले शुक्रवार को भारत में सोने की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। 24 कैरेट सोने की कीमत 1,33,770 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1,21,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 2,500 रुपये बढ़कर 99,580 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी।

आज चांदी की क्या है कीमत?

चांदी की बात करें तो आज 18 अक्टूबर को इसकी कीमतों में कमी आई है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज भारत में चांदी की कीमत 184.90 रुपये प्रति ग्राम और 1,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसके पहले 17 अक्टूबर को चांदी की कीमत 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

MCX और इंटरनेशनल मार्केट में क्या है सोने-चांदी का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 18 अक्टूबर को सोने की कीमत में 0.25 फीसदी या 312 रुपये का उछाल है और यह 127320 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, चांदी में भी आज डिमांड है और यह 0.44 फीसदी या 696 रुपये बढ़कर 157300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज सोने और चांदी के भाव में गिरावट दिख रही है। सोना 0.94 फीसदी घटकर 4249.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, चांदी भी 3.84 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 51.91 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत (10 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट
बैंगलोर₹1,29,612₹1,18,822
भुवनेश्वर₹1,29,450₹1,18,660
चेन्नई₹1,29,596₹1,18,806
कोयंबत्तूर₹1,29,596₹1,18,806
दिल्ली₹1,29,603₹1,18,813
हैदराबाद₹1,29,459₹1,18,669
कोलकाता₹1,29,455₹1,18,665
मुंबई₹1,29,457₹1,18,667
मैसूर₹1,29,612₹1,18,822
पुणे₹1,29,457₹1,18,667

देश के अलग-अलग शहरों में चांदी का भाव (100 ग्राम)

शहरचाँदी की कीमत
बैंगलोर₹19,140
भुवनेश्वर₹20,820
चेन्नई₹19,240
कोयंबत्तूर₹19,240
दिल्ली₹19,200
हैदराबाद₹20,920
कोलकाता₹19,280
मुंबई₹19,130
मैसूर₹19,140
पुणे₹19,130
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख