return to news
  1. Essar Group के को-फाउंडर शशिकांत रुइया का 80 साल की उम्र में निधन

बिजनेस न्यूज़

Essar Group के को-फाउंडर शशिकांत रुइया का 80 साल की उम्र में निधन

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 26, 2024, 12:02 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शशिकांत रुइया के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने X पर रुइया को विजनरी लीडर बताया और भारत में बिजनस क्षेत्र में बदलाव लाने के उनके समर्पण की तारीफ की।

भाई के साथ मिलकर रखी थी Essar की नींव

भाई के साथ मिलकर रखी थी Essar की नींव

Essar Group के को- फाउंडर और चेयरपर्सन शशिकांत रुइया का 25 नवंबर को 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर 26 नवंबर को अंतिम दर्शन के लिए दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक रुइया हाउस पर रहेगा। ग्रुप ने एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी ने अपने संदेश में कहा कि रुइया समाज के उत्थान के लिए समर्पित थे और उन्होंने लाखों जिंदगियों पर सकारात्मक असर डाला था। उनकी सरलता और लोगों से मिलकर अपनापन महसूस कराना उन्हें अद्भुत लीडर बनाता था। उन्होंने भारत की कॉर्पोरेट तस्वीर को शक्ल देने में अहम योगदान दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शशिकांत रुइया के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने X पर रुइया को विजनरी लीडर बताया और भारत में बिजनस क्षेत्र में बदलाव लाने के उनके समर्पण की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रुइया हमेशा नए विचार रखते थे और इनोवेशन के लिए मिसाल कायम करते थे।

साल 1965 में शशिकांत रुइया ने अपने पिता नंद किशोर रुइया के मार्गदर्शन में अपना करियर शुरू किया था। अपने भाई रवि रुइया के साथ मिलकर उन्होंने 1969 में Essar की नींव रखी थी। ग्रुप का विस्तार तेल रिफाइनरी से लेकर स्टील, एक्सप्लोरेशन, उत्पादन, पावर, टेलिकॉम में हुआ।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख