return to news
  1. Electric vehicle: FY25 में 17% बढ़ा EV रजिस्ट्रेशन, लगातार बढ़ रहा इलेक्ट्रिक व्हीकल का क्रेज

बिजनेस न्यूज़

Electric vehicle: FY25 में 17% बढ़ा EV रजिस्ट्रेशन, लगातार बढ़ रहा इलेक्ट्रिक व्हीकल का क्रेज

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 15, 2025, 17:43 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Electric vehicle: पिछले वित्त वर्ष में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन 21 फीसदी बढ़कर 11.5 लाख यूनिट हो गया। इसके अलावा 2024-25 में सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन 10.5 फीसदी बढ़कर लगभग सात लाख यूनिट हो गया।

EV रजिस्ट्रेशन में इस बढ़ोतरी की वजह कई गवर्नमेंट पॉलिसी और नए मॉडल का बाजार में आना है।

EV रजिस्ट्रेशन में इस बढ़ोतरी की वजह कई गवर्नमेंट पॉलिसी और नए मॉडल का बाजार में आना है।

Electric vehicle: देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का रजिस्ट्रेशन पिछले वित्त वर्ष FY25 में 17 फीसदी बढ़कर 19.7 लाख यूनिट हो गया। इंडस्ट्री बॉडी SIAM ने मंगलवार को यह जानकारी दी। EV रजिस्ट्रेशन में इस बढ़ोतरी की वजह कई गवर्नमेंट पॉलिसी और नए मॉडल का बाजार में आना है।

देश में कुल EV रजिस्ट्रेशन 2024-25 में 19.7 लाख यूनिट तक पहुंच गया, जबकि 2023-24 में यह 16.8 लाख यूनिट था। यानी EV रजिस्ट्रेशन में 17 फीसदी की वृद्धि हुई।

इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल का रजिस्ट्रेशन एक लाख यूनिट के पार

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने बयान में कहा कि पिछले वित्त वर्ष में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल का रजिस्ट्रेशन एक लाख यूनिट को पार कर गया, जो इससे पिछले वर्ष की तुलना में 18 फीसदी की वृद्धि है।

इसमें कहा गया है कि पिछले वित्त वर्ष में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन 21 फीसदी बढ़कर 11.5 लाख यूनिट हो गया। इसके अलावा 2024-25 में सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन 10.5 फीसदी बढ़कर लगभग सात लाख यूनिट हो गया।

इलेक्ट्रिक व्हीकल का बढ़ रहा है क्रेज

SIAM ने कहा कि सरकार की कुछ नई पॉलिसी की वजह से भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EVs) को अपनाने में तेजी आई है। सरकार ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) की शुरुआत की है जो 1 अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक चलेगी।

इसके अलावा PM-eBus Sewa योजना और कई कंपनियों द्वारा नए EV लॉन्च किए गए हैं। इन सब चीजों ने मिलकर देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की गति बढ़ा दी है।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।