return to news
  1. दिल्ली में LPG कालाबाजारी को लेकर सरकार सख्त, CM बोलीं- अब स्टोरेज गोदाम से नहीं खरीद पाएंगे सिलेंडर

बिजनेस न्यूज़

दिल्ली में LPG कालाबाजारी को लेकर सरकार सख्त, CM बोलीं- अब स्टोरेज गोदाम से नहीं खरीद पाएंगे सिलेंडर

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड April 06, 2026, 12:27 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

वेस्ट एशिया संकट के चलते एलपीजी सप्लाई को लेकर सरकार ने पिछले कुछ दिनों में कई अहम बदलाव किए हैं, इसके अलावा एलपीजी सिलेंडर को लेकर कुछ नियम भी बदले गए हैं।

LPG सिलेंडर

दिल्ली सरकार ने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर बनाए नए नियम

दिल्ली में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर सख्ती देखने को मिल रही है। अब स्टोरेज गोदाम से डायरेक्ट एलपीजी सिलेंडर खरीदने पर दिल्ली सरकार ने रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया X पर इसको लेकर पोस्ट शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर कैसे हासिल किए जा सकते हैं और साथ ही जानकारी दी कि सरकार ने 5 किलोग्राम वाले छोटे एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ा दी है। वेस्ट एशिया संकट के चलते एलपीजी सप्लाई को लेकर सरकार ने पिछले कुछ दिनों में कई अहम बदलाव किए हैं, इसके अलावा एलपीजी सिलेंडर को लेकर कुछ नियम भी बदले गए हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेखा गुप्ता ने X पर लिखा, ‘दिल्ली में एलपीजी वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए सरकार ने गोदामों से सिलेंडरों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। सभी वितरकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गोदाम से सीधे सिलेंडर बेचना अवैध है और ऐसी किसी भी गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे शहर में 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाई गई है। अब ये छोटे सिलेंडर वैध पहचान पत्र दिखाकर गैस एजेंसियों से आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं, इसके लिए पते के सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी। प्रवासी श्रमिकों को विशेष सुविधा देने के उद्देश्य से एचपीसीएल के चयनित आउटलेट्स पर 11 समर्पित हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं, जहां उन्हें नजदीकी एलपीजी वितरकों की जानकारी दी जा रही है। नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें और स्थापित डिलीवरी व्यवस्था पर भरोसा रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें।’

एलपीजी सिलेंडर को लेकर बदले गए नियम

सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा बदलाव किया था। इससे उपभोक्ता जल्दी-जल्दी सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। एलपीजी संकट के बीच सरकार ने बुकिंग समयसीमा बढ़ा दी थी। शहरी इलाकों में एक बुकिंग से दूसरी बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिनों का गैप और ग्रामीण क्षेत्रों में एक बुकिंग से दूसरी बुकिंग के बीच कम से कम 45 दिनों का गैप सरकार ने अनिवार्य कर दिया था। बिना केवाइसी के गैस डिलीवरी पर रोक लगा दी गई। इसके अलावा सरकार ने यह भी कहा कि जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन है, उन्हें एलपीजी कनेक्शन छोड़ना होगा।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख