return to news
  1. मुंबई समेत कई शहरों में बढ़े CNG के दाम, दिल्ली छोड़ NCR पर भी असर

बिजनेस न्यूज़

मुंबई समेत कई शहरों में बढ़े CNG के दाम, दिल्ली छोड़ NCR पर भी असर

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 25, 2024, 18:10 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

घरेलू गैस के कम आवंटन के बाद कंपनियों को घाटा होने लगा है। इसके बाद अंदेशा था कि दाम बढ़ाए जा सकते हैं। हालांकि, चुनावों के चलते इसको टाला जा रहा था।

घरेलू गैस के आवंटन में कमी का असर

घरेलू गैस के आवंटन में कमी का असर

देश के कई शहरों में Compressed Natural Gas (CNG) के दाम बढ़ गए हैं। मुंबई समेत कई शहरों में ₹2/ किलो तक दाम बढ़ा दिए गए। हालांकि, दिल्ली में फिलहाल दाम नहीं बढ़ाए गए हैं जबकि आसपास नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने ₹2/ किलो दाम बढ़ा दिए थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दिल्ली में कुछ ही हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। माना जा रहा है कि इसे ध्यान में रखते हुए अभी भी दाम ₹75.09/ किलो हैं। इसके पहले मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड ने ₹2/ किलो CNG पर बढ़ाए थे जिसके बाद इसकी कीमत ₹77 पर पहुंच गई थी।

CNG के दाम अलग- अलग राज्यों में Value Added Tax (VAT) के चलते अलग होते हैं। 23 नवंबर को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में ₹81.70/ किलो का दाम था जबकि गुरुग्राम में ₹82.12/ किलो पर था।

दरअसल, घरेलू गैस के कम आवंटन के बाद कंपनियों को घाटा होने लगा है। इसके बाद अंदेशा था कि दाम बढ़ाए जा सकते हैं। हालांकि, चुनावों के चलते इसको टाला जा रहा था। भारत की फील्ड से आने वाली नैचरल गैस की सप्लाई हर साल 5% तक कम होती जा रही है।

वहीं, इंद्रप्रस्थ और महानगर के शेयर्स नीचे गिरने लगे थे। कंपनियों को होते घाटे ने बाजार में उनकी स्थिति कमजोर कर दी है। हालांकि, हाल ही में दोनों को कुछ राहत मिली जब BSE पर सोमवार को IGL के शेयर्स 3.2% की बढ़त के साथ ₹322.50 पर और MGL के 2.44% की बढ़त के साथ ₹1,185.40 पर पहुंच गए थे।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख