return to news
  1. मुंबई एयरपोर्ट पर Blinkit की एंट्री: मिनटों में मिलेगा सामान, सफर हुआ और आसान

बिजनेस न्यूज़

मुंबई एयरपोर्ट पर Blinkit की एंट्री: मिनटों में मिलेगा सामान, सफर हुआ और आसान

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 01, 2026, 17:06 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

अब अगर आप एयरपोर्ट के अंदर हैं, खासकर टर्मिनल 2 पर तो आप Blinkit ऐप से सामान ऑर्डर कर सकते हो और वो सामान आपको कुछ ही मिनटों में वहीं डिलीवर कर दिया जाएगा, चाहे आप गेट पर हों, लाउंज में हों या फूड कोर्ट में।

Mumbai Airport

Mumbai Airport: डिलीवरी एयरपोर्ट के स्टाफ द्वारा की जाएगी, जिससे सुरक्षा और समय दोनों का ध्यान रखा जाएगा।

अदानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) और Blinkit ने मिलकर भारत की पहली इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स सर्विस शुरू की है। यह सर्विस मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर दी जा रही है। यह सुविधा यात्रियों के लिए सफर को आसान और आरामदायक बनाने के लिए लाई गई है, ताकि उन्हें छोटी-छोटी चीजों के लिए परेशान न होना पड़े।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Blinkit से ऑर्डर कर सकेंगे सामान

अब अगर आप एयरपोर्ट के अंदर हैं, खासकर टर्मिनल 2 पर तो आप Blinkit ऐप से सामान ऑर्डर कर सकते हो और वो सामान आपको कुछ ही मिनटों में वहीं डिलीवर कर दिया जाएगा, चाहे आप गेट पर हों, लाउंज में हों या फूड कोर्ट में।

इसका मतलब यह है कि अगर आप कुछ भूल गए जैसे मोबाइल चार्जर, पानी की बोतल, स्नैक्स या कोई जरूरी चीज, तो अब आपको दुकान ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस ऐप से ऑर्डर करो और सामान आपके पास आ जाएगा।

ये चीजें भी कर सकेंगे ऑर्डर

डिलीवरी एयरपोर्ट के स्टाफ द्वारा की जाएगी, जिससे सुरक्षा और समय दोनों का ध्यान रखा जाएगा। इस सर्विस में कई चीजें मिलेंगी जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, स्नैक्स, किताबें, बेबी केयर प्रोडक्ट्स और पर्सनल यूज़ की चीजें। यहां तक कि पैक्ड पानी और ठंडे ड्रिंक्स भी मिलेंगे, जो एयरपोर्ट के नियमों के अनुसार होंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख