return to news
  1. क्या है 33,660 ₹करोड़ की BHAVYA स्कीम: देशभर में 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क और रोजगार का बड़ा अवसर

बिजनेस न्यूज़

क्या है 33,660 ₹करोड़ की BHAVYA स्कीम: देशभर में 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क और रोजगार का बड़ा अवसर

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 19, 2026, 17:32 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है जहां जमीन, बिजली, पानी, सड़क, ड्रेनेज, और जरूरी सुविधाएं पहले से तैयार हों। यानी उद्योग लगाने के लिए कंपनियों को अलग से बहुत ज्यादा तैयारी न करनी पड़े, जिससे समय और लागत दोनों कम हो जाए।

BHAVYA

BHAVYA को “sector-agnostic” कहा गया है, मतलब यह किसी एक सेक्टर तक सीमित नहीं है।

BHAVYA (Bharat Audyogik Vikas Yojna) एक नई सरकारी योजना है जिसे भारत सरकार ने देश में औद्योगिक विकास को तेज करने के लिए मंजूरी दी है। इसके तहत करीब 33660 करोड़ रुपये खर्च करके पूरे देश में 100 “plug-and-play” औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे, जहां कंपनियां बिना ज्यादा शुरुआती परेशानी के सीधे अपना काम शुरू कर सकें।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है इस योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है जहां जमीन, बिजली, पानी, सड़क, ड्रेनेज, और जरूरी सुविधाएं पहले से तैयार हों। यानी उद्योग लगाने के लिए कंपनियों को अलग से बहुत ज्यादा तैयारी न करनी पड़े, जिससे समय और लागत दोनों कम हो जाए।

कई सेक्टर्स को होगा फायदा

BHAVYA को “sector-agnostic” कहा गया है, मतलब यह किसी एक सेक्टर तक सीमित नहीं है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां, MSMEs, स्टार्टअप्स और बड़े निवेशक सभी शामिल हो सकते हैं। यह योजना केंद्र सरकार, राज्य सरकार और प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर लागू की जाएगी।

बनाए जाएंगे औद्योगिक पार्क

इस योजना के तहत 100 से 1000 एकड़ तक के औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे। सरकार प्रति एकड़ तक करीब 1 करोड़ रुपये तक की सहायता दे सकती है, जिसमें बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर, रेडी फैक्ट्री शेड्स, वेयरहाउस, लैब्स और कर्मचारियों के लिए हाउसिंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। कुछ मामलों में बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी खर्च का हिस्सा सरकार उठाएगी।

Ease of Doing Business पर फोकस

इस योजना का एक बड़ा फोकस “Ease of Doing Business” यानी कारोबार करने में आसानी बढ़ाना है। इसके लिए सिंगल-विंडो सिस्टम, तेजी से अप्रूवल और निवेशकों के लिए आसान प्रक्रियाएं लागू की जाएंगी, ताकि कंपनियां जल्दी से प्रोजेक्ट शुरू कर सकें।

रोजगार पैदा होने की उम्मीद

BHAVYA से उम्मीद है कि देश में बड़े स्तर पर रोजगार पैदा होगा। जब नए औद्योगिक पार्क बनेंगे और कंपनियां वहां सेटअप करेंगी, तो मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर में लाखों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के मौके बनेंगे।

यह योजना भारत में क्लस्टर-बेस्ड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को बढ़ावा देगी, सप्लाई चेन को मजबूत करेगी और निवेशकों को रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर देकर इंडस्ट्री लगाने की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाएगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख