return to news
  1. Bank of Japan ने बढ़ाई ब्याज दरें, 30 साल में सबसे अधिक, आगे और बढ़ोतरी के संकेत

बिजनेस न्यूज़

Bank of Japan ने बढ़ाई ब्याज दरें, 30 साल में सबसे अधिक, आगे और बढ़ोतरी के संकेत

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 19, 2025, 10:56 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Bank of Japan: फिलहाल जापान में महंगाई पहले से ही ऊंचे स्तर पर है। नवंबर में कोर महंगाई 3% रही, जो केंद्रीय बैंक के 2% लक्ष्य से काफी ज्यादा है। खाने-पीने की चीजों की ऊंची कीमतें इसमें बड़ी वजह हैं। लगातार ऊंची खाद्य कीमतों के कारण जापान में महंगाई करीब चार साल से लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है।

Bank of Japan

Bank of Japan: जापान अब धीरे-धीरे लंबे समय से चली आ रही ढीली मौद्रिक नीति से बाहर निकल रहा है।

बैंक ऑफ जापान (BOJ) ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही यहां ब्याज दरें 30 साल में सबसे ज्यादा हो गई है। बैंक ने ब्याज दर को 0.5% से बढ़ाकर 0.75% कर दिया है। जापान में 1995 के बाद पहली बार ब्याज दरें इस स्तर तक पहुंची हैं। इस फैसले से साफ है कि बैंक को भरोसा है कि जापान की अर्थव्यवस्था अब 2% महंगाई लक्ष्य को स्थिर रूप से हासिल करने की स्थिति में है। मजदूरी में बढ़ोतरी और कंपनियों की बेहतर स्थिति के चलते महंगाई लंबे समय से लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है, जिससे बैंक को सख्त कदम उठाने पड़े हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आगे और बढ़ सकती है ब्याज दरें

यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया, यानी सभी सदस्यों ने इसके पक्ष में वोट दिया। BOJ ने यह भी संकेत दिया है कि अगर आर्थिक हालात और महंगाई उसके अनुमान के मुताबिक रहे, तो आने वाले समय में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की जा सकती है। इससे यह साफ है कि जापान अब धीरे-धीरे लंबे समय से चली आ रही ढीली मौद्रिक नीति से बाहर निकल रहा है।

गवर्नर काजुओ उएडा के सामने चुनौती यह है कि वे न तो बहुत तेजी से दरें बढ़ाने का संकेत दें और न ही बहुत नरम रुख अपनाएं। येन में हालिया गिरावट, जिससे आयात महंगा होता है और महंगाई बढ़ती है, ने भी बैंक को ब्याज दर बढ़ाने के फैसले के लिए मजबूर किया।

जापान में महंगाई अधिक

फिलहाल जापान में महंगाई पहले से ही ऊंचे स्तर पर है। नवंबर में कोर महंगाई 3% रही, जो केंद्रीय बैंक के 2% लक्ष्य से काफी ज्यादा है। खाने-पीने की चीजों की ऊंची कीमतें इसमें बड़ी वजह हैं। लगातार ऊंची खाद्य कीमतों के कारण जापान में महंगाई करीब चार साल से लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है। इसी वजह से बैंक के कई बोर्ड सदस्यों ने संकेत दिया है कि ज्यादा महंगाई के खतरे से बचने के लिए ब्याज दरें बढ़ाना जरूरी है।

अच्छी बात यह है कि जापान की अर्थव्यवस्था अब तक इन ऊंची ब्याज दरों और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद मजबूत दिख रही है। कंपनियों का भरोसा बढ़ा है और कई कंपनियां अगले साल भी सैलरी बढ़ाने की तैयारी में हैं। इसी वजह से बैंक को लगता है कि धीरे-धीरे ब्याज दरें सामान्य स्तर पर लाई जा सकती हैं।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख