बिजनेस न्यूज़
3 min read | अपडेटेड February 28, 2025, 08:38 IST
सारांश
March Bank Holiday List: कई बैंकों में 31 मार्च को ईद की छुट्टी होगी लेकिन 33 एजेंसी बैंकों को भारतीय रिजर्व बैंक ने खुला रहने का निर्देश दिया है।
मार्च के महीने में पड़ रहे हैं 5 रविवार, साथ ही दो शनिवार को भी होगी छुट्टी।
इस महीने अलग-अलग त्योहारों के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार, यानी 8 मार्च और 22 मार्च को सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा इस महीने रविवार भी पांच हैं। इसलिए 2 मार्च, 9 मार्च , 16 मार्च, 23 मार्च और 30 मार्च को भी बैंकों में छुट्टी होगी।
मार्च की 14 तारीख को होली का त्योहार है। देश के ज्यादातर क्षेत्रों में इस दिन, शुक्रवार को छुट्टी होगी। कुछ क्षेत्रों में गुरुवार 13, मार्च और शनिवार, 15 मार्च को छुट्टी भी है।
वहीं, सोमवार 31 मार्च को रमजान ईद या ईद-उल-फितर के मौके पर भी बैंकों में छुट्टी होगी। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India, RBI) ने एजेंसी बैंकों से इस दिन खुले रहने को कहा है।
दरअसल, एजेंसी बैंकों में सरकार से जुड़े ट्रांजैक्शन होते हैं, जैसे टैक्स जमा करने, पेंशन का भुगतान वगैरह। वित्त वर्ष का आखिरी दिन होने के चलते सरकार के ये जरूरी ट्रांजैक्शन ना रुकें, इसलिए देश के 33 एजेंसी बैंकों से ईद के दिन छुट्टी ना करने को कहा गया है।
तारीख | दिन | छुट्टी | क्षेत्र |
---|---|---|---|
7 | शुक्रवार | चपचर कुट | आइजोल |
13 | गुरुवार | होलिका दहन/अट्टुकल पोंगला | देहरादून, लखनऊ, कानपुर, रांची, तिरुवनंतपुरम |
14 | शुक्रवार | होली (दूसरा दिन) - धुलेटी/धुलंडी/डोल जात्रा | अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद - आंध्र प्रदेश, हैदराबाद - तेलंगाना, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, शिलोंग, श्रीनगर |
15 | शनिवार | होली/याओसंग 2nd दिन | अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल, पटना |
22 | शनिवार | बिहार दिवस | पटना |
27 | गुरुवार | शब-ए-कद्र | जम्मू, श्रीनगर |
28 | शुक्रवार | जुमात-उल-विदा | जम्मू, श्रीनगर |
31 | सोमवार | रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) (शावल-1)/खुतुब-ए-रमजान | अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद - आंध्र प्रदेश, हैदराबाद - तेलंगाना, इंफाल, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलोंग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख