return to news
  1. World Environment Day 2025: ग्रीन एनर्जी से लेकर सर्कुलर इकॉनमी तक, भारत के 7 बड़े कदम

बिजनेस न्यूज़

World Environment Day 2025: ग्रीन एनर्जी से लेकर सर्कुलर इकॉनमी तक, भारत के 7 बड़े कदम

Shatakshi Asthana

3 min read | अपडेटेड June 05, 2025, 14:27 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

World Environment Day 2025: भारत तेजी से पेरिस समझौते के तहत तय किए गए लक्ष्यों को हासिल करने की ओर आगे बढ़ रहा है। खासकर अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश ने कई मील के पत्थर पार किए हैं। वन्यजीव संरक्षण और सर्कुलर इकॉनमी को आर्थिक वृद्धि का अहम पहलू मानते हुए अभियान चलाए गए हैं। यहां नजर डालते हैं ऐसी ही 7 योजनाओं पर....

विश्व पर्यावरण दिवस: सतत विकास के लिए भारत की 7 योजनाएं।

विश्व पर्यावरण दिवस: सतत विकास के लिए भारत की 7 योजनाएं।

World Environment Day: पर्यावरण के ऊपर मंडरा रहे जलवायु परिवर्तन का खतरे का सामना करने के लिए दुनियाभर के देशों ने कई कदम उठाए हैं। भारत आज इस क्षेत्र में ग्लोबल लीडर के तौर पर उभरा है। FY 2024–25 के दौरान अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में हमने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सालाना क्षमता को तेजी से बढ़ाया है।

FY 2024–25 के दौरान भारत ने अपनी अक्षय ऊर्जा की क्षमता में 29.52 GW का इजाफा किया और साल 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन के 500 GW के टारगेट के एक कदम और नजदीक पहुंचाया। पिछले 11 साल की तुलना में अप्रैल 2025 में सौर ऊर्जा में 25.46 गुना, मार्च 2025 में 2.38 गुना और न्यूक्लियर एनर्जी में 84% इजाफा दर्ज किया गया।

यहां देखते हैं केंद्र सरकार ने सतत विकास (Sustainable Development), स्वच्छ ऊर्जा (Clean energy) और हरित वृद्धि (Green Growth) पर केंद्रित कौन-कौन से कदम उठाए हैं-

1. अंतरराष्ट्रीय सोलर अलायंस

  • भारत और फ्रांस ने 2015 में COP21 के दौरान मिलकर लॉन्च किया।
  • लक्ष्य- साल 2030 तक सोलर निवेश $1 ट्रिलियन तक पहुंचाना।
  • हेडक्वॉर्टर गुरुग्राम, भारत में। अब तक 105 सदस्य देश।

2. नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन

  • भारत को ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन और निर्यात का हब बनाने के लिए जनवरी 2023 में लॉन्च।
  • लक्ष्य- साल 2030 तक ग्रीन हाइड्रोजन की सालाना क्षमता को 5 MMT तक पहुंचाना, ₹8 लाख करोड़ निवेश, 6 लाख नौकरियां पैदा करना और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता खत्म करना।

3. PM सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY)

  • फरवरी 2024 में लॉन्च दुनिया का सबसे बड़ा घरेलू रूफटॉप सोलर अभियान।
  • सफलता- अप्रैल 2025 तक 11.88 लाख घरों में रूफटॉप सोलर इंस्टॉल।
  • आदर्श सौर गांव के तहत हर जिले में एक आदर्श गांव जिसे ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता।

4. PM KUSUM: प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना

  • मार्च 2019 में लॉन्च पीएम-कुसुम योजना के तहत खेती के लिए सौर-चालित सिंचाई व्यवस्था पर फोकस।
  • 30-5-% तक सब्सिडी, आने वाले साल में 49 लाख कृषि पंप को सौर ऊर्जा से चलाने का लक्ष्य।

5. UJALA योजना

  • किफायती LEDs के जरिए उन्नत ज्योति योजना (उजाला योजना) जनवरी 2015 में लॉन्च।
  • LED बल्ब, ट्यूब लाइट, पंखों का वितरण, जनवरी 2025 तक 36.87 LED बल्ब बांटे गए।
  • सालाना 47883 मिलियन KWh ऊर्जा और ₹19,153 की सालाना बचत।

6. वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रॉजेक्ट

  • प्रॉजेक्ट चीता (2022) और प्रॉजेक्ट शेर (2020) के जरिए संकट का सामने कर रहे ‘बिग कैट्स’ के संरक्षण पर फोकस।
  • इसके पहले बाघ (1973), हाथी (1992), स्नो लेपर्ड (2009), डॉल्फिन (2020), घड़ियाल (2025) के लिए भी प्रॉजेक्ट लॉन्च।

7. GOBARdhan (गैल्वनाइजिंग ऑर्गैनिक बायो-ऐग्रो रीसोर्सेज धन)

  • साल 2018 में स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण (Swachh Bharat Mission- Gramin) के तहत लॉन्च।
  • गोबर और कृषि कचरे से कॉम्पोस्ट और बायोगैस तैयार करना।
  • FY 2023-24 में 198 प्लांट लगाए गए जिनमें 12 (CBG), 186 बायोगैस प्लांट शामिल।
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Shatakshi Asthana
Shatakshi Asthana बिजनेस, एन्वायरन्मेंट और साइंस जर्नलिस्ट हैं। इंटरनैशनल अफेयर्स में भी रुचि रखती हैं। मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से लाइफ साइंसेज और दिल्ली के IIMC से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अब वह जिंदगी के हर पहलू को इन्हीं नजरियों से देखती हैं।