return to news
  1. सेमीकॉन इंडिया 2026 की शुरुआत से भागे ये शेयर, जानें किस स्टॉक में आई ज्यादा तेजी

मार्केट न्यूज़

सेमीकॉन इंडिया 2026 की शुरुआत से भागे ये शेयर, जानें किस स्टॉक में आई ज्यादा तेजी

विकास तिवारी

4 min read | अपडेटेड September 17, 2026, 11:04 IST

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत होते ही टाटा ग्रुप, सिरमा एसजीएस और केन्स टेक्नोलॉजी समेत कई सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। वहीं जापानी कंपनी फुजीफिल्म ने भारत में 800 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है।

शेयर सूची

semicon-india-2026-pm-modi-

सेमीकॉन इंडिया 2026 के उद्घाटन के साथ सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के शेयरों में दिखी तेजी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया है। इस तीन दिवसीय बड़े आयोजन की शुरुआत होते ही भारतीय शेयर बाजार में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है। टाटा ग्रुप की कंपनियों के साथ-साथ सिरमा SGS, केन्स टेक्नोलॉजी, CG पावर, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, ASM टेक्नोलॉजीज और मॉसचिप टेक्नोलॉजीज के शेयर शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। इस कार्यक्रम के आयोजन से भारत के तेजी से बढ़ते सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम पर दुनिया भर का ध्यान आकर्षित हो रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दुनिया भर के दिग्गज एक साथ

सेमीकॉन इंडिया 2026 में 20 से ज्यादा देशों की 500 से अधिक प्रदर्शक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के सरकारी अधिकारी, चिप कंपनियां और इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए हैं, जो अगली पीढ़ी की टेक्नोलॉजी, नए इनोवेशन और सोल्यूशन्स का प्रदर्शन करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में ग्लोबल और भारतीय कंपनियां, निवेशक और पॉलिसी मेकर्स एक मंच पर जुटेंगे। इस दौरान सेमीकंडक्टर मटेरियल, चिप डिजाइन, फैब्रिकेशन, एडवांस्ड पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिस्टम्स पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में खुद को एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग बेस के रूप में स्थापित करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

कैसा दिख रहा शेयरों का प्रदर्शन?

सेमीकॉन इंडिया 2026 के आगाज के साथ ही संबंधित कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी गई। सुबह के सेशन में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी का शेयर 9.7% तक उछलकर 1,658 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। वहीं केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर में 5% की तेजी आई और यह 3,551 रुपये पर कारोबार कर रहा था। सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस का शेयर 2% की बढ़त के साथ 868.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। डिक्सन टेक्नोलॉजीज का शेयर 1.28% चढ़कर 13,350 रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर ASM टेक्नोलॉजीज का शेयर 1.25% की तेजी के साथ 6,991.95 रुपये पर आ गया।

टाटा ग्रुप की कंपनियों में भी तेजी

टाटा समूह की कंपनियां भी इस सेक्टर में बड़ा रोल निभा रही हैं। टाटा ग्रुप की टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा एलक्सी और तेजस नेटवर्क जैसी कंपनियां चिप फैब्रिकेशन, असेंबली और टेस्टिंग में शामिल हैं। गुरुवार को टाटा टेक्नोलॉजीज का शेयर 0.49% बढ़कर 752.10 रुपये और टाटा एलक्सी का शेयर 0.47% की मजबूती के साथ 3,389 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं तेजस नेटवर्क का शेयर 1.28% की बढ़त के साथ 521.40 रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही मॉसचिप टेक्नोलॉजीज भी सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग और डिजाइन सर्विस क्षेत्र में काम कर रही है।

फुजीफिल्म करेगी 800 करोड़ रुपये का निवेश

इस कार्यक्रम के बीच जापानी कंपनी फुजीफिल्म ने भारत के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने भारत में एक नया ग्रीनफील्ड सेमीकंडक्टर मटेरियल्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की योजना बनाई है। इसके तहत फुजीफिल्म लगभग 83 मिलियन डॉलर यानी करीब 800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के अनुसार यह निवेश दो अलग-अलग फेज में किया जाएगा, जिसकी शुरुआत अक्टूबर 2026 से होगी। इस नए प्लांट में व्यावसायिक उत्पादन वित्त वर्ष 2028 तक शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।

आधुनिक जीवन में सेमीकंडक्टर का महत्व

सेमीकंडक्टर आज के आधुनिक जीवन का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। स्मार्टफोन, कार, फ्रिज, ट्रैफिक सिग्नल और सैटेलाइट से लेकर फाइटर जेट, मेडिकल वेंटिलेटर, बैंकिंग सिस्टम, डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक हर जगह चिप्स का इस्तेमाल होता है। सिलिकॉन प्रकृति में रेत और चट्टानों में पाया जाता है। जब इसे बहुत ही उच्च स्तर पर शुद्ध किया जाता है, तो यह सेमीकंडक्टर बनाने का आधार बनता है। सिलिकॉन पर बने छोटे-छोटे इलेक्ट्रिकल स्विच जिन्हें ट्रांजिस्टर कहते हैं, उनसे इंटीग्रेटेड सर्किट या चिप बनाई जाती है। सरकार के लगातार प्रोत्साहन से इस पूरे सेक्टर में नए प्रोजेक्ट्स और पार्टनरशिप आने की संभावना बढ़ गई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख