चैम्पियंस ट्रॉफी विनर टीम इंडिया सिखाती है मैनेजमेंट के 5 अहम पाठ

मार्च 10, 2025

सभी तस्वीरें Shutterstock से ली गई हैं

भारतीय क्रिकेट टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता और इस जीत के साथ ही सिखा दिए मैनेजमेंट का पांच बेहतरीन पाठ, चलिए देखते हैं क्या कुछ सिखाकर गई यह खास जीत

असफलता से घबराना नहींः भारतीय टीम 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में हार गई थी, लेकिन इससे उसका मनोबल गिरा नहीं, बल्कि टीम ने गलतियों से सीख ली और उन्हें दोहराया नहीं।

लीडर उठाए जिम्माः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने दिखा दिया कि लीडर को किस तरह से खेलना चाहिए। उन्होंने खुद जिम्मा उठाया और टीम के सामने खुद का उदाहरण पेश किया।

एकजुट होकर खेलनाः चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के लिए किसी एक खिलाड़ी ने नहीं बल्कि हर मैच की परिस्थितियों के हिसाब से किसी ना किसी ने खुद को हीरो साबित किया।

गेंदबाज जिताते हैं टूर्नामेंटः क्रिकेट की एक कहावत है कि बैटर्स आपको मैच जिताते हैं और गेंदबाज आपको टूर्नामेंट, चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का वही संतुलन देखने को मिला।

विरोधी से ना घबरानाः विरोधी टीम की मजबूती देखकर घबराने की बजाय टीम इंडिया ने अपनी स्किल्स पर फोकस किया और यह टीम इंडिया की जीत का अहम मंत्र साबित हुआ।

नए भारत की नारीः फर्ज से कर्ज तक सब में आगे

अगली स्टोरी देखें

क्लिक करें