सभी तस्वीरें Shutterstock से ली गई हैं
नीति आयोग ने बॉरोअर्स टू बिल्डर्सः भारतीय फाइनेंशियल ग्रोथ में महिलाओं का रोल टाइटल से एक रिपोर्ट जारी की है।
रिपोर्ट में बताया गया कि महिलाएं कर्ज लेना चाहती हैं और क्रेडिट स्कोर को लेकर काफी सजग हो गई हैं।
दिसंबर 2024 तक 27 मिलियन महिलाएं अपना क्रेडिट स्कोर जांच चुकी हैं, जो 2023 की तुलना में 42% ज्यादा है।
रिपोर्ट में कहा गया- सरकार मानती है कि फाइनेंस तक पहुंच महिला एंटरप्रेनॉर के लिए एक बुनियादी प्रवर्तक है।
रिपोर्ट के मुताबिक कुल सेल्फ मॉनिटरिंग बेस में महिलाओं की हिस्सेदारी दिसंबर 2024 में बढ़कर 19.43% हो गई है, जो 2023 में 17.89% थी।
गैर-मेट्रो क्षेत्रों की महिलाएं, मेट्रो क्षेत्रों की तुलना में, अपने क्रेडिट स्कोर की सक्रिय रूप से खुद निगरानी कर रही हैं, गैर-मेट्रो क्षेत्रों में 48%, मेट्रो क्षेत्रों में 30% की वृद्धि हुई।
इस रिपोर्ट को ट्रांसयूनियन CIBIL, नीति आयोग के विमेन एंटरप्रेनॉरशिप प्लैटफॉर्म (WEP) और माइक्रोसेव कंसल्टिंग (MSC) द्वारा पब्लिश किया गया।
अगली स्टोरी देखें