Starlink आने से बदल जाएगी भारत में हाई स्पीड इंटरनेट की तस्वीर

मई 08, 2025

सभी तस्वीरें Shutterstock से ली गई हैं।

भारत सरकार की ओर से सैटकॉम सर्विसेज देने के लिए एलन मस्क की अगुवाई वाली स्पेसएक्स की सैटेलाइट इंटरनेट आर्म स्टारलिंक को आशय पत्र दे दिया गया है।

स्टारलिंक की एयरटेल और जियो दोनों के साथ पहले ही डील हो चुकी है, चलिए समझते हैं स्टारलिंक के भारत आने से लोगों को क्या फायदे मिलेंगे।

इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी, रूरल और रिमोट एरिया में भी हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगा। यानी कि पहाड़ों और गांवों में भी हाई स्पीड इंटरनेट।

ब्रॉडबैंड सर्विसेज अभी के मुकाबले सस्ती और ज्यादा एक्सेसेबल हो जाएंगीं। देश में विकास के नए अवसर खुलेंगे।

स्पेसएक्स द्वारा विकसित स्टारलिंक, लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट के ग्रुप के जरिए ग्लोबल लेवल पर हाई-स्पीड, लो-लेटेंसी ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विसेज देता है।

पारंपरिक जियोस्टेशनरी सैटेलाइट सर्विसेज के उलट, स्टारलिंक पृथ्वी से लगभग 550 किमी ऊपर स्थित LEO सैटेलाइटों के जरिए काम करता है।

भारत के दूरदराज के हिस्सों में व्यवसायों, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी और इसका फायदा मिलेगा।

मौत के बाद कौन चुकाएगा क्रेडिट कार्ड का कर्ज?

अगली स्टोरी देखें

यहां क्लिक करें