यूं तो भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी 15 अगस्त, 1947 को मिल गई थी...
26 जनवरी, 1950 के पहले भारत गणतंत्र स्थापित नहीं हुआ था।
26 नवंबर, 1949 को देश का संविधान तैयार हो चुका था...
लेकिन यह फैसला हुआ कि 2 महीने तक भारत डोमीनियन बना रहेगा।
दरअसल, 20 साल पहले 26 जनवरी, 1930 को ही पूर्ण स्वराज का ऐलान किया गया था।
इसलिए इसी दिन संविधान पूरी तरह लागू हुआ और भारत के लोगों ने खुद को ब्रिटिश साये से आजाद किया।
अभी तक भारत के नियम-कानून तय करने वाला गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट 1935 खत्म हो गया...
और देश का संविधान ही गणतंत्र की शक्ति का सूत्रधार बना।
इसी दिन देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पद की शपथ ली और तिरंगा फहराया।
और 21 तोपों की सलामी के साथ भारत एक गणराज्य बन गया।
अगली स्टोरी देखें-