सभी तस्वीरें: X, @lucy_guo
कॉलेज ड्रॉपआउट, कोडर और अब पॉपस्टार टेलर स्विफ्ट को पीछे छोड़ सबसे कम उम्र की सेल्फ-मेड अरबपति महिला बनने वाली लूसी गुओ का नाम आज हर किसी की जुबान पर है।
महज 30 साल की उम्र में अपना नाम दुनिया की अरबपति महिलाओं में शामिल करने वाली लूसी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस कंपनी Scale AI की फाउंडर हैं।
लूसी ने ऐलेग्जेंडर वॉन्ग के साथ मिलकर Scale AI की नींव साल 2016 में रखी थी जब वह सिर्फ 21 साल की थीं।
Scale AI के ऑपरेशन्स और प्रोडक्ट डिजाइन की कमान संभालने के बाद साल 2018 में लूसी ने इसे छोड़ दिया था, लेकिन कंपनी में उनका हिस्सा बरकरार है।
साल 2018 में फोर्ब्स की 30 अंडर 30 लिस्ट में शामिल हुईं लूसी ने Passes प्लेटफॉर्म को बनाया जिसने 2024 तक निवेशकों से $5 करोड़ जुटा लिए थे।
लूसी की संपत्ति 20 अप्रैल 2025 तक $1.3 अरब पर पहुंच चुकी थी और उन्होंने सबसे कम उम्र में सेल्फ-मेड अरबपति महिला का टाइटल अपने नाम किया।
लूसी गुओ ने कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस और ह्यूमन कंप्यूटर इंटरैक्शन्स की पढ़ाई तो शुरू की लेकिन पूरी नहीं की और थिएल फेलोशिप जॉइन कर ली।
अगली स्टोरी देखें-