सभी तस्वीरें Shutterstock से ली गई हैं।
Ethnologue और वेब पर मौजूद अन्य सोर्सों के मुताबिक दुनिया में बोली जाने वाली 10 भाषाओं के बारे में चलिए आपको बताते हैं। इंग्लिश यहां टॉप पर है।
इंग्लिश
इस भाषा की लोकप्रियता के बारे में हम सभी जानते हैं। दुनिया के ज्यादातर देशों में यह भाषा बोली जाती है। करीब 1,132 मिलियन लोग इंग्लिश बोलते हैं।
मंदारिन चीनी
मंदारिन चीनी चीन में बोली जाने वाली महत्वपूर्ण भाषा है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में दूसरे नंबर पर है। करीब 1,117 मिलियन लोग यह भाषा बोलते हैं।
हिंदी
हिंदी भारत की प्रमुख भाषा है। यह भारत की राजभाषा भी है। दुनिया भर में करीब 615 मिलियन लोग हिंदी भाषा बोलते हैं।
स्पेनिश
स्पेनिश रोमांस भाषा फैमिली की एक भाषा है, जिसे कैस्टिलियन भी कहा जाता है। दुनियाभर में करीब 534 मिलियन लोग इस भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
फ्रेंच
यूरोपीय लोगों में सबसे प्रचलित भाषाओं में फ्रेंच भी शामिल है। दुनिया भर में करीब 280 मिलियन लोग इस भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
अरबी
अरबी भाषा सामी भाषा परिवार की एक भाषा है और इस्लाम धर्म की धर्मभाषा भी है। दुनिया भर में करीब 274 मिलियन लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
बंगाली
बंगाली, जिसे बांग्ला भी कहा जाता है, एक इंडो-आर्यन भाषा है, जो इंडो-यूरोपीय भाषा परिवार की इंडो-ईरानी शाखा से संबंधित है, इसे करीब 265 मिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं।
रूसी
रूसी एक पूर्वी स्लाव भाषा है जो मुख्य रूप से रूस में बोली जाती है। करीब 258 मिलियन लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
पुर्तगाली
पुर्तगाली भाषा, जिसे पोर्तुगीस या लिंगुआ पोर्तुगुएसा भी कहा जाता है, एक रोमांस भाषा है जो मूल रूप से पुर्तगाल में बोली जाती है। करीब 234 मिलियन लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
इंडोनेशियाई
इंडोनेशियाई यानी कि Bahasa Indonesia, बहासा इंदोनेसिया इंडोनेशिया की इकलौती आधिकारिक और राष्ट्रीय भाषा है। करीब 199 मिलियन लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
अगली स्टोरी देखें