DECEMBER 20, 2024

भारत की 15 धरोहरें, जिन्हें UNESCO ने माना सांस्कृतिक विरासत

भारत की विशाल विविधता हमारी संस्कृति को समृद्ध बनाती है।

इसकी मिसाल दिखती है UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत या Intangible Cultural Heritage लिस्ट में।

यहां देखते हैं हमारी संस्कृति की वे धरोहरें जो इस लिस्ट का हिस्सा हैं…

कुटियाट्टम, केरला (2008)
भारत की सबसे प्राचीन रंगमंच कलाओं में से एक, मंदिरों में किया जाता है।
(तस्वीर: keralatourism.org)

वैदिक मंत्रोच्चारण (2008)
3,500 हजार साल पहले लिखे गए वेदों को संस्कृत के श्लोक, दर्शन, मंत्र बनाते हैं अमूल्य।
(तस्वीर: https://indianculture.gov.in)

रामलीला, उत्तर भारत (2008)
अयोध्या से शुरू होकर भगवान राम और रावण के बीच युद्ध तक का चित्रण, दशहरा में होता है।

रम्माण, उत्तराखंड (2009)
भूमियाल देवता की भक्ति में मुखौटे लगाकर किया जाता है नृत्य। 
(https://utsav.gov.in/)

छाऊ नृत्य, पूर्वी भारत (2010)
झारखंड (सराएखेला), पश्चिम बंगाल (पुरुलिया) और ओडिशा (मयूरभंज) में महाभारत, रामायण, लोककथाओं पर नृत्य।

कालबेलिया, राजस्थान (2010)
कभी सपेरे करते थे, अब पुरुष देते हैं पुंगी पर धुन और महिलाएं करती हैं नृत्य।

मुडियेट्टू, केरला (2010)
काली माता और दारिका राक्षस के बीच युद्ध का मंचन, मंदिर की जमीन पर उकेरी जाती है काली मां की तस्वीर- कलम।

बौद्ध मंत्रोच्चारण, लद्दाख (2012)
मठों, गांवों में बौद्ध लामा पढ़ते हैं मंत्र, खास वेश-भूषा और मुद्राएं हैं इसकी पहचान।

संकीर्तन, मनिपुर (2013)
वैष्णव समुदाय श्रीकृष्ण की जीवन गाथा को गीत और नृत्य के जरिए याद करता है।
(तस्वीर: https://indianculture.gov.in)

पीतल और तांबे के बर्तन, पंजाब (2014)
ठठेरा कारीगर समुदाय सदियों से चले आ रहे पारंपरिक तरीके से तैयार करता है बर्तन।
(तस्वीर: https://indianculture.gov.in)

नवरोज (2016)
पारसी और मुस्लिम समुदाय का नए साल का जश्न, पूरा परिवार एक साथ बैठकर खाता है लजीज व्यंजन।

योग (2016)
ध्यान, उच्चारण जैसे तरीकों से मन को शांत और शरीर को स्वस्थ करने की पद्धति।

कुंभ मेला (2017)
दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम। प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में हर 4 साल पर होता है।

दुर्गा पूजा, कोलकाता (2021)
महालया से शुरू होती है देवी पूजा जब मिट्टी की मूर्तियों में सजाई जाती हैं माता की आंखें, 10वें दिन होता है विसर्जन।

गरबा, गुजरात (2023)
नवरात्रि पर माता शक्ति की भक्ति में किया जाने वाला नृत्य, दिए के इर्द-गिर्द झूमते हैं लोग।

ये हैं दुनिया के 10 सबसे तेज सुपरकंप्यूटर

अगली स्टोरी देखें-

क्लिक करें