Images: UNESCO Website
यूनेस्को ने चार नई जगहों को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया है। इनमें फ्रांस के D-Day बीच, ग्रीस का माउंट ओलंपस, जापान की प्राचीन राजधानियां और दक्षिण सूडान का प्राकृतिक क्षेत्र शामिल हैं।
फ्रांस के नॉर्मंडी तट के D-Day बीच 6 जून 1944 के ऐतिहासिक सैन्य अभियान के गवाह हैं। द्वितीय विश्व युद्ध का यह अभियान इतिहास का अहम मोड़ माना जाता है।
माउंट ओलंपस ग्रीस का सबसे ऊंचा पर्वत है। ग्रीक पौराणिक कथाओं में इसे देवताओं का निवास माना जाता है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए भी प्रसिद्ध है।
असुका और फुजीवारा जापान की शुरुआती राजधानियां थीं। यहां प्राचीन महल, मंदिर और ऐतिहासिक अवशेष आज भी जापान की शुरुआती सभ्यता की कहानी बताते हैं।
दक्षिण सूडान का बोमा-बाडिंगिलो क्षेत्र लाखों जंगली जानवरों के वार्षिक प्रवास के लिए जाना जाता है। यह अफ्रीका के सबसे बड़े वन्यजीव प्रवास क्षेत्रों में से एक है।
यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में ऐसी जगहों को शामिल किया जाता है जो इतिहास, संस्कृति या प्रकृति के लिहाज से पूरी दुनिया के लिए बेहद खास और संरक्षण योग्य मानी जाती हैं।
अगली स्टोरी पढ़ें