सभी तस्वीरें: Shutterstock
दुनिया में कई जगहें ऐसी भी हैं जहां कोई रहता होगा, ये कल्पना करना भी मुश्किल हो सकता है। यहां देखते हैं ऐसी ही 5 हैरतअंगेज जगहें जो अपने आप में किसी अजूबे से कम नहीं हैं।
स्पेन का ये शहर इसलिए मशहूर है क्योंकि यहां घरों के ऊपर खुला आसमान नहीं, बल्कि चट्टानें हैं। यहां घरों से लेकर गलियां तक चट्टानों से ढकी हैं।
इटली के इस शहर के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यह शहर सिर्फ पानी के ऊपर नहीं बसा, बल्कि पानी के नीचे लकड़ी के पिलर्स के सहारे खड़ा है जो आज भी मजबूत हैं।
'ओपल पत्थर' का गढ़ कहे जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के इस शहर में ज्यादातर घर जमीन के नीचे हैं। गरमी में तपिश और सर्दियों में कड़ाके की ठंड से बचने का यह बेहतरीन तरीका है।
अफ्रीकी देश बेनिन में यह गांव पूरी तरह एक झील में छोटे-छोटे आर्टिफिशल टापुओं के ऊपर बसा है। इसे 1996 में UNESCO वर्ल्ड कल्चरल हेरिटेज साइट का दर्जा मिला था।
दुनिया का सबसे ठंडा शहर है साइबेरिया का याकुत्स्क। 3.5 लाख से ज्यादा आबादी वाले इस शहर में 1891 में तापमान -64°C से भी कम जा चुका है।
अगली स्टोरी देखें-