दुनिया का ऐसा गांव, जहां पुरुषों के लिए है No Entry

जून 03, 2025

सभी तस्वीरें: Shutterstock से ली गई हैं।

केन्या का एक गांव है, जिसका नाम है Umoja Uaso, इस गांव में सिर्फ महिलाएं रहती हैं। यह गांव कब बसाया गया और क्यों यहां पुरुषों की एंट्री बैन है, चलिए समझते हैं।

यह गांव 1990 में बसाया गया, यह केन्या की राजधानी नैरोबी से करीब 380 किमी दूर संबुरू काउंटी में है।

रेबेका लोलोसोली ने यह गांव बसाया था। यहां यौन हिंसा या दुर्व्यवहार झेलने वाली ज्यादातर महिलाएं रहती हैं, जिनके परिवारवालों ने उनको छोड़ दिया है।

2015 तक की बात करें तो इस गांव में कुल 47 महिलाएं और 200 बच्चे थे।

इस गांव में पुरुष आ तो सकते हैं, लेकिन रह नहीं सकते हैं।

बच्चे इस गांव में रहते हैं, 18 साल की उम्र से पहले तक ही लड़के इस गांव में रुक सकते हैं, उसके बाद उन्हें यहां रुकने की इजाजत नहीं होती है।

‘ट्री ऑफ स्पीच’ के जरिए इस गांव में कोई फैसला लिया जाता है।

लोलोसोली गांव की मुखिया हैं और इस गांव में सभी महिलाओं को एक समान दर्जा दिया गया है।

इस गांव में रहने वाली महिलाएं संबुरू संस्कृति की हैं। 

10 सालों में इन 10 स्टॉक मार्केट्स का रहा दबदबा

अगली स्टोरी देखें

यहां क्लिक करें