सभी तस्वीरें: टाटा मोटर्स वेबसाइट
Tata Harrier EV RWD लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत ₹21.49 लाख से ₹27.49 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। बुकिंग 2 जुलाई 2025 से शुरू होगी।
इस SUV में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं - 65 kWh और 75 kWh। कुल 5 वैरिएंट उपलब्ध हैं, जिनमें से दो में बड़ी बैटरी दी गई है।
RWD मॉडल में 238hp की पावर है। AWD मॉडल में दो मोटर मिलकर 313hp और 504Nm टार्क देती हैं। Boost मोड में यह 0 से 100km/h सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ती है।
Tata Harrier EV में 75kWh बैटरी वाले RWD की रेंज 627 किमी और AWD की 622 किमी है। यह लंबी दूरी के लिए बेहतर इलेक्ट्रिक SUV है।
यह SUV 7.2kW AC चार्जर से 10.7 घंटे में फुल चार्ज होती है। 120kW DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 25 मिनट में 20 से 80% चार्ज हो जाती है।
SUV में 14.53 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, 10.25 इंच ड्राइवर डिस्प्ले, सनरूफ, 6 ड्राइव मोड्स और JBL स्पीकर जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
यह गाड़ी TiDAL टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें OTA अपडेट्स, वॉइस कमांड, 540° कैमरा और DrivePay जैसे स्मार्ट फीचर्स भी हैं।
Tata Harrier EV को 5-स्टार BNCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें 7 एयरबैग, ADAS लेवल 2, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और ऑटो पार्क असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
अगली स्टोरी पढ़ें