गोली पॉप सोडा: यूएस-यूरोप में हिट भारत की 'कंचे वाली बोतल'

27 मार्च 2025

तस्वीर: X, APEDA

भारत के कई शहरों में डिनर के बाद वॉक से लेकर दोस्तों से मुलाकात का साथी रहा है ‘बंटा’ या ‘गोली सोडा’।

तस्वीर: X, APEDA

जब कोला ड्रिंक्स का फैशन नहीं चला था तब से ये साधारण सी दिखने वाली कांच की बोतल पहली पसंद होती थी।

तस्वीर: X, mygov.in

आज ये देसी ड्रिंक यूएस, यूके से लेकर यूरोप और खाड़ी देशों तक हिट हो रहा है।

तस्वीर: Shutterstock

आमतौर पर ‘बंटा’ कार्बोनेटेड नींबू या संतरे फ्लेवर का एक सॉफ्ट ड्रिंक होता है जिसमें कई बार नमक भी पड़ता है।

तस्वीर: Shutterstock

ये खास होता ‘गोली’ या ‘बंटा’ की वजह से जो कांच की एक गोली होती है।

तस्वीर: X, APEDA

ये कांच की ये गोली बोतल के ऊपरी हिस्से में बंद होती है और बोतल खोलने के लिए इसे ‘पॉप’ करना होता है।

तस्वीर: X, APEDA

इसीलिए आज ये खास सॉफ्ट ड्रिंक ‘गोली पॉप सोडा’ के नाम से रीब्रांड होकर फेमस हो रही है।

तस्वीर: Shutterstock

बोतल खुलने के बाद ये कांच की गोली अंदर गिर जाती है जिससे फ्रिज भी बनता है और खास आवाज होती है। इसके लिए यह जाना जाता है।

तस्वीर: X, @PiyushGoyal

ये ड्रिंक जितना पीने में मजेदार होता है उतना ही खास इसका एक्सपीरियंस होता है।

तस्वीर: X, APEDA

डेस्टिनेशन भूल जाएंगे, 7 ट्रेनें ऐसी जिन्हें देखते हुए गुजर जाएगी छुट्टी

अगली स्टोरी देखें-

क्लिक करें