सभी तस्वीरें Shutterstock से ली गई हैं।
पृथ्वी को लेकर वैज्ञानिक लगातार अलग-अलग चीजों को लेकर शोध करते रहते हैं। वैसे तो पृथ्वी को लेकर तमाम फैक्ट्स हैं, लेकिन कुछ रहस्यमयी तथ्य भी हैं, जो आपको दंग कर देंगे।
दुनिया गोल है, ये तो हमने बचपन से सुना है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी का आकार दरअसल गोल नहीं हैं।
गोल नहीं है पृथ्वी
पृथ्वी सपाट नहीं है, लेकिन यह पूरी तरह गोल भी नहीं है। पृथ्वी के घूमने के कारण ग्रह भूमध्य रेखा पर उभरा हुआ और ध्रुवों पर चपटा हो जाता है।
जबकि पृथ्वी पर द्रव्यमान का वितरण (जो पूरी तरह से एक जैसा नहीं है) ग्रह पर अलग-अलग स्थानों पर गुरुत्वाकर्षण खिंचाव में छोटे-छोटे बदलाव करता है।
ये बदलाव अंतरिक्ष से पृथ्वी की तस्वीरों में देखने के लिए बहुत छोटे हैं, इसलिए यह मानव आंखों को गोल दिखाई देती है।
भयंकर गर्म है कोर
पृथ्वी का कोर भयंकर रूप से गर्म है, जिसका तापमान 5,000 से 6,000 डिग्री सेल्सियस के बीच है। हालांकि, कोर की सटीक संरचना और व्यवहार अभी भी पूरी तरह से समझा नहीं गया है।
मैग्नेटिक फील्ड को लेकर सस्पेंस
पृथ्वी का मैग्नेटिक फील्ड नेविगेशन और सौर हवाओं से हमारी रक्षा करने के लिए बहुत अहम है।
हालांकि मैग्नेटिक फील्ड को जनरेट और मेंटेन करने के मैकेनिज्म को लेकर वैज्ञानिक अभी भी पूरी तरह से श्योर नहीं हैं।
गहरे समुद्र का राज
तमाम शोधों के बावजूद, गहरे समुद्र का इकोसिस्टम पृथ्वी पर सबसे रहस्यमय और कम समझे जाने वाले वातावरणों में से एक बना हुआ है।
अंदर से ठोस नहीं है पृथ्वी
पृथ्वी का आंतरिक भाग ठोस नहीं है, बल्कि उच्च तापमान और दबाव के कारण अर्ध-ठोस या ‘चिपचिपा’ है।
यह चिपचिपी स्थिरता मैंटल को भूवैज्ञानिक समय-सीमाओं पर बहने और गति करने की अनुमति देती है, जो प्लेट टेक्टोनिक्स, ज्वालामुखी गतिविधि और भूकंप जैसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार है।
अगली स्टोरी देखें