बारिश से थमी मुंबई: 75 साल में पहली बार इतनी जल्दी दस्तक

26 मई 2025

सभी तस्वीरें: PTI

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई अपनी बारिश के लिए मशहूर है और इस बार बारिश ने नया ही रेकॉर्ड कायम कर डाला है।

हर साल 10 जून के बाद शहर में दस्तक देने वाला मॉनसून इस साल करीब दो हफ्ते पहले 26 मई को ही आ धमका।

भारतीय मौसम विभाग की साइंटिस्ट सुषमा नायर के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून 75 साल में पहली बार इतन जल्दी आया है।

इसके पहले साल 1956 में 29 मई को यह मुंबई पहुंचा था और फिर 1962 और 1971 में भी तभी आया।

यही नहीं, दक्षिणी मुंबई के कोलाबा में रविवार 25 मई को 308.5 mm बारिश दर्ज की गई। यह पिछले 100 साल में मई के महीने में सबसे ज्यादा बारिश का रेकॉर्ड रहा है।

सैटलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शहर के ऊपर काले घने बादल छाए हुए हैं जिससे आने वाले दिनों में भारी बारिश के आसार कायम हैं।
(IMD, X @Indiametdept)

अरब सागर के ऊपर ज्यादा तापमान होने पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से इतनी जल्दी और भारी बारिश का मौसम बना है।

सड़कों से लेकर मुंबई की लोकल ट्रेनों के ट्रैक्स, यहां तक कि मेट्रो स्टेशन के अंदर तक पानी भरने से कई जगह आवाजाही ठप हो गई है।

हालांकि, कई इलाकों में लोग बरसात का मजा लेते भी नजर आए। कहीं बच्चे उछलते-कूदते तो कहीं लोग ड्राइव पर निकल गए।

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक महाराष्ट्र के कई इलाकों के अलावा तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भी मूसलाधार बारिश के संकेत हैं।

3D प्रिंटिंग, रोबोटिक आर्म.. अंतरिक्ष में यूं बन सकता है आशियाना

अगली स्टोरी देखें-

क्लिक करें