सभी तस्वीरें Shutterstock से ली गई हैं।
दुनिया में मेडिकल साइंस से जुड़े कुछ ऐसे चमत्कार हुए हैं, जिनपर विश्वास कर पाना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक चमत्कार यूके में हुआ, जहां एक बच्चे ने दो बार जन्म लिया।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक 20 सप्ताह की प्रेग्नेंसी पर लूसी इसाक ने ओवेरियन कैंसर को हटाने के लिए 5 घंटे का ऑपरेशन करवाया।
जिसके दौरान सर्जनों ने अस्थायी रूप से उनके गर्भ को हटा दिया, जिसमें उनका बेटा था। कैंसर ट्रीटमेंट के बाद, बच्चे को गर्भ में वापस लाया गया।
जनवरी के अंत में प्रेग्नेंसी पीरियड पूरा होने पर उसका जन्म हुआ, और उसका वजन 6 पाउंड 5 औंस था। इस तरह से बच्चे की डिलीवरी दो बार हुई।
सर्जरी के कुछ सप्ताह बाद लूसी ने सर्जन सोलेमानी माजद को धन्यवाद देने के लिए हाल ही में जॉन रेडक्लिफ हॉस्पिटल का दौरा किया।
उन्होंने इस अनुभव को दुर्लभ और इमोशनल बताया, जिसमें उन्हें बच्चे के साथ अपनेपन का एहसास हुआ।
जॉन रेडक्लिफ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का मानना था कि जन्म के बाद तक ट्रीटमेंट में देरी करने से कैंसर फैल सकता है, जिससे उसकी जान को खतरा हो सकता है।
अगली स्टोरी देखें