तस्वीरें Shutterstock से ली गई हैं।
एप्पल के ज्यादातर प्रोडक्ट्स की शुरुआत i से होती है, iPhone, iPad, iWatch इस तरह से एप्पल के कई प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन कभी आपने सोचा है कि इसमें i का मतलब क्या है?
एप्पल के प्रोडक्ट में i का इस्तेमाल पहली बार कब शुरू हुआ, एप्पल में i के क्या मायने थे और अब तक यह कैसे बदला है, चलिए समझते हैं।
एप्पल प्रोडक्ट्स में i की कहानी 1998 में शुरू हुई थी, iMac तब पहली बार लॉन्च किया गया था।
iMac के लॉन्च के मौके पर एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स ने तब कहा था कि i यहां सिर्फ एक अक्षर नहीं है।
तब स्टीव जॉब्स ने कहा था कि i के पांच मतलब हैं, Internet, Individual (व्यक्तिगत), Instruct (पढ़ाना), Inform (जानकारी देना) और Inspire (प्रेरित करना)
समय के साथ-साथ एप्पल के प्रोडक्ट्स भी टेक्नॉलजी के हिसाब से मॉडिफाई होते गए। वहीं अब i का मतलब भी बदला है।
AI के इस जमाने में i अब Intelligence (बुद्धिमत्ता) को दर्शादा है। AI का रोल अब काफी अहम हो चुका है और एप्पल भी इस बात को बखूबी समझता है।
अगली स्टोरी देखें