मुंबई से दिल्ली तक: यहां बसते हैं सबसे ज्यादा करोड़पति

19 सितंबर 2025

सभी तस्वीरें: Shutterstock

भारत में करोड़पतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 2025 में देश में 8.71 लाख करोड़पति घर हैं, जो 2021 से 90% ज्यादा हैं।

2017 से 2025 में करोड़पति घरों की संख्या 445% बढ़ी। अब भारत के कुल घरों का 0.31% करोड़पति श्रेणी में आता है।

1. महाराष्ट्र – 1,78,600 परिवार
2. दिल्ली – 79,800 परिवार
3. तमिलनाडु – 72,600 परिवार

टॉप 3 राज्य

टॉप 10 राज्यों में कर्नाटक, गुजरात, यूपी, तेलंगाना, बंगाल, राजस्थान और हरियाणा भी शामिल हैं। संपत्ति का बड़ा हिस्सा इन्हीं राज्यों में है।

1. मुंबई – 1,42,000 परिवार
2. नई दिल्ली – 68,200 परिवार
3. बेंगलुरु – 31,600 परिवार

टॉप 3 शहर

टॉप 10 शहरों में अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, गुरुग्राम और सूरत भी हैं। यानी अमीरी का फैलाव मेट्रो से आगे बढ़ चुका है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले 10 साल में करोड़पति घर दोगुने होकर 17 से 20 लाख तक हो सकते हैं। भारत के बाहर अमेरिका, UAE निवेश के पसंदीदा जगह हैं।

₹10 से ₹500 के नोट पर भारतीय विरासत की छाप

अगली स्टोरी पढ़ें

क्लिक करें