भारत में कहां-कहां हैं ऑपरेशनल न्यूक्लियर प्लांट्स?

अगस्त 20, 2025

सभी तस्वीरें Shutterstock से ली गई हैं, कुछ इनमें से प्रतीकात्मक हैं।

देश के अलग-अलग राज्यों में कुल सात जगहों पर ऑपरेशनल न्यूक्लियर प्लांट्स हैं। किस जगह पर कितनी यूनिट्स हैं और उनकी क्षमता कितनी है, चलिए जानते हैं।

महाराष्ट्र
तारापुर में चार यूनिट TAPS-1, TAPS-2, TAPS-3, TAPS-4 हैं, क्रम से इनकी क्षमता 160, 160, 540, 540 मेगावॉट की है।

राजस्थान
रावतभाटा में सात यूनिट RAPS-1, RAPS-2, RAPS-3, RAPS-4, RAPS-5, RAPS-6, RAPS-7 हैं, क्रम से इनकी क्षमता 100, 200, 220, 220, 220, 220 और 700 मेगावॉट की है।

तमिलनाडु
कलपक्कम और कुडनकुलम दो जगहों पर दो-दो यूनिट हैं। कलपक्कम में MAPS-1, MAPS-2 यूनिट हैं, जो 220-220 मेगावॉट की क्षमता के हैं।

वहीं कुडनकुलम में KKNPP-1 और KKNPP-2 यूनिट हैं, जिनकी क्षमता 1000-1000 मेगावॉट है।

उत्तर प्रदेश
नरोरा में NAPS-1, NAPS-2 नाम की दो यूनिट हैं, जिनकी क्षमता 220-220 मेगावॉट है।

गुजरात
ककरापार में चार यूनिट KAPS-1, KAPS-2, KAPS-3, KAPS-4 हैं, क्रम से इनकी क्षमता 220, 220, 700, 700 मेगावॉट की है।

कर्नाटक
कैगा में चार यूनिट KGS-1, KGS-2, KGS-3, KGS-4 हैं, इन सभी की क्षमता 220-220 मेगावॉट की है।

हीरा खोजो और ले जाओ साथ, कहां है यह अनोखा पार्क?

अगली स्टोरी देखें

यहां क्लिक करें