ई-कॉमर्स से लेकर AI तक… वर्ल्ड इकॉमनी का फ्यूचर हैं ये 5 इंडस्ट्रीज

मई 17, 2025

सभी तस्वीरें Shutterstock से ली गई हैं।

वर्ल्ड इकॉमनी में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहे हैं। समय के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।

आने वाले समय में कौन सी इंडस्ट्रीज होंगी, जो वर्ल्ड इकॉनमी पर अपनी धाक जमाएंगी? इसको लेकर बहस चलती रहती है। 

मैकिन्से ग्लोबल इंस्टीट्यूट के मुताबिक, टॉप 5 हाई-ग्रोथ सेक्टर्स हैं, जिनमें AI भी शामिल है। जो 2040 तक सालाना ट्रिलियन डॉलर्स तक का रेवेन्यू पैदा कर सकते हैं।

एक नजर डालते हैं टॉप 5 उन इंडस्ट्रीज पर जो 2040 तक वर्ल्ड इकॉनमी पर राज कर सकती हैं। तेज इनोवेशन, बड़ी इन्वेस्टमेंट्स और बढ़ते मार्केट से ये इंडस्ट्रीज तेजी से बढ़ रही हैं।

मैकिन्से का मानना ​​है कि ग्लोबल जीडीपी में इन इंडस्ट्रीज की हिस्सेदारी आज के 4% से बढ़कर 2040 तक 16% तक हो सकती है।

E-commerce में 2022 में जहां रेवेन्यू $4,000 बिलियन था, वह 2040 तक बढ़कर $20,000 बिलियन हो सकता है। 9% सीएजीआर।

AI Software and Services में 2022 में जहां रेवेन्यू $85 बिलियन था, वह 2040 तक बढ़कर $4,600 बिलियन हो सकता है। 25% सीएजीआर।

Cloud Services में 2022 में जहां रेवेन्यू $220 बिलियन था, वह 2040 तक बढ़कर $3,400 बिलियन हो सकता है। 17% सीएजीआर।

Electric Vehicles में 2022 में जहां रेवेन्यू $450 बिलियन था, वह 2040 तक बढ़कर $3,200 बिलियन हो सकता है। 12% सीएजीआर।

Digital Ads में 2022 में जहां रेवेन्यू $520 बिलियन था, वह 2040 तक बढ़कर $2,900 बिलियन हो सकता है। 10% सीएजीआर।

लैब में बना सोना, क्या वैज्ञानिक बदल देंगे इतिहास?

अगली स्टोरी देखें

यहां क्लिक करें