सभी तस्वीरें: Shutterstock
कई चीजे जो कभी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा थीं, लेकिन अब धीरे-धीरे गायब हो रही हैं। यहां ऐसी ही 5 चीजों के बारे में बताया गया है।
अब ज्यादातर लोग मोबाइल या WhatsApp से बात करते हैं। ऐसे में लैंडलाइन फोन अब घरों और ऑफिसों में पड़े-पड़े धूल खा रहे हैं।
अब दस्तावेज भेजने के लिए ईमेल और स्कैनिंग का जमाना है। फैक्स मशीनें बहुत धीमी लगती हैं। इनका इस्तेमाल लगभग बंद हो गया है।
अब रास्ता पूछने की जरूरत नहीं पड़ती। Google Maps से लोग रास्ता ढूंढते हैं। ऐसे में नक्शे और एटलस इतिहास बनते जा रहे हैं।
अब लोग फिल्में और गाने OTT ऐप्स या मोबाइल से चलाते हैं। CD और DVD जल्दी खराब हो जाती हैं। अब ये बहुत कम घरों में हैं।
अब हर कोई अपने मनपसंद गाने मोबाइल पर सुनता है। FM रेडियो अब सिर्फ कुछ लोग ही सुनते हैं, और इसका चलन तेजी से घट रहा है।
अब पैसों का लेन-देन UPI, मोबाइल वॉलेट, इंटरनेट बैंकिंग से सेकंडों में हो जाता है। चेक बुक अब सरकारी कामों में ही काम आती है।
अगली स्टोरी पढ़ें