Images: Shutterstock/Pixabay
क्या आप जानते हैं कि एक देश ऐसा भी है, जहां साल में 12 नहीं बल्कि 13 महीने होते हैं। यह देश 2025 में नहीं बल्कि 2017 में है।
चलिए जानते हैं कि ऐसा कौन सा देश है, जो दुनिया के बाकी देशों से करीब सात साल पीछे चलता है।
यहां हम बात कर रहे हैं इथियोपिया की, जबकि दुनिया के ज्यादातर हिस्से में ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से दिन गुजरते हैं, इथियोपिया का अपना अलग कैलेंडर है।
इथियोपिया के कलेंडर को गीज कैलेंडर के नाम से भी जाना जाता है। यह बाकी देशों से सात-आठ साल पीछे है।
प्राचीन कॉप्टिक कैलेंडर के आधार पर, यीशु के जन्म की घोषणा की तिथि निर्धारित करने में वैकल्पिक गणनाओं के कारण इथियोपियाई कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से सात से आठ साल पीछे है।
इथियोपियाई कैलेंडर में 30 दिनों के 12 महीने होते हैं, साथ ही पांच या छह एक्स्ट्रा दिन होते हैं, जिसे 13वें महीने के तौर भी पर जाना जाता है।
जो कैलेंडर को सौर चक्र से मिलाने के लिए साल के अंत में जोड़े जाते हैं। इथियोपियाई कैलेंडर के अनुसार वर्तमान में वर्ष 2017 है।
ये सारी जानकारी ethiopianembassy.org से ली गई है। इसके 13 महीनों के नाम भी बिल्कुल अलग हैं।
Meskerem (New Year), Tikimt दूसरा महीना, Hidar तीसरा महीना, Tahsas चौथा महीना, Tir पांचवां महीना, Yakatit छठा महीना होता है।
Maggabit सातवां महीना, Miyazya आठवां महीना, Ginbot नौवां महीना, Sene 10वां महीना, Hamle 11वां महीना, Nehasa 12वां महीना, Pagume 13वां महीना।
अगली स्टोरी देखें