हीरा खोजो और ले जाओ साथ, कहां है यह अनोखा पार्क?

अगस्त 17, 2025

सभी तस्वीरें Shutterstock से ली गई हैं।

अमेरिका में एक मशहूर डायमंड पार्क है, जिसे क्रेटर ऑफ डायमंड्स स्टेट पार्क कहा जाता है। यह अर्कांसस में स्थित एक पब्लिक पार्क है।

यह इकलौता ऐसा पब्लिक पार्क है, जहां आप असली हीरे की खोज करने के बाद उसे अपने साथ ले भी जा सकते हैं।

यह पार्क 37.5 एकड़ एरिया में फैला हुआ है, जो एक पूर्व ज्वालामुखी गड्ढा है। यहां मिट्टी में हीरा खोजा जा सकता है और इसे साथ भी ले जाया जा सकता है।

1972 में पार्क की स्थापना की गई थी, लेकिन अगर हीरे खोजने की बात करें तो यहां का इतिहास 100 साल से भी पुराना है।

इस पार्क में हीरा खोजने हर साल लाखों पर्यटक आते हैं और हीरा खोजकर अपने साथ ले जाते हैं।

हीरे के अलावा यहां नीलम और गार्नेट जैसे अन्य रत्न भी पाए जाते हैं। 

इस पार्क में 40.23 कैरेट का हीरा खोजा गया था, जो अमेरिका का सबसे बड़ा हीरा भी माना जाता है, जिसे अंकल सैम हीरे के नाम जाना जाता है।

इस पार्क में जाने के लिए आपको एंट्री फीस देनी होती है, साथ ही आप किराए पर हीरे खोजने की किट भी यहां से ले सकते हैं। 

भारत में इस राज्य में मिल सकता है सोने का अकूत भंडार

अगली स्टोरी देखें

यहां क्लिक करें