साल 2024 के आखिर तक दुनिया पर $100 tri का कर्ज हो सकता है। यहां देखें ऋण- GDP अनुपात के आधार पर दुनियाभर के सबसे बड़े कर्जदार देश।
7
लेबनन 151%
युद्धग्रस्त देश कर्ज के संकट से गुजर रहा है। फिक्स्ड एक्सचेंज रेट सिस्टम और कमजोर पब्लिक फाइनेंस के चलते ऐसे हालात बने हैं।
6
इरिट्रिया
164%यहां ज्यादातर कर्ज डमेस्टिक बैंकों से ले रखा है क्योंकि प्रतिबंधों के चलते विदेशी बाजारों का ऐक्सेस सीमित है।
5
सिंगापुर 168%
सिंगापुर का बाहरी कर्ज विदेशी बैंकों और डिपॉजिटर्स के कमर्शल बैंकों में बने डिपॉजिट के शक्ल में है। इसका नेट कर्ज शून्य है।
4
ग्रीस 173%
साल 2009 से ही देश कर्ज के संकट से जूझ रहा है। इसका ऋण-जीडीपी अनुपात कम हो रहा है और साल के आखिर तक 151% पर पहुंच सकता है।
3
सूडान 186%
1950 से ही अफ्रीकी देश तीन गृहयुद्ध देख चुका है जिससे इसका कर्ज पहाड़ जितना हो गया है।
2
वेनेजुएला 241%
देश के आर्थिक संकट में सबसे बड़ा हाथ अत्याधिक खर्च और करंसी प्रिंट कराने का रहा।
1
जापान 264%
कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक संकट और बूढ़ी होती आबादी के चलते ऋण- जीडीपी अनुपात बढ़ा हुआ था।
अगली स्टोरी पढ़ें