Asteroids क्या हैं? क्या धरती से टक्कर तय? 8 बातों में समझिए

21 मई 2025

तस्वीर: NASA/JPL-Caltech

न्यूज से लेकर मूवीज तक, ऐस्टरॉइड्स एक ऐसा सब्जेक्ट है जो किसी को भी दिल थामने को मजबूर कर सकता है।

तस्वीर: NASA/JPL-Caltech

डायनोसॉर्स के धरती से विलुप्त होने के पीछे ऐस्टरॉइड्स यानी उल्कापिंड का ही हाथ माना जाता है और मेक्सिको का चीकशूलूब क्रेटर इसका गवाह है।

तस्वीर: ESA/NASA

हर साल कई ऐस्टरॉइड्स हमारी धरती के करीब से गुजरते हैं और कुछ वायुमंडल से टकराते हुए टूटते तारों की शक्ल में हमें दिखते भी हैं।

तस्वीर: ESA/NASA

लेकिन आखिर होते क्या हैं ऐस्टरॉइड और क्या वाकई में ये इतने खतरनाक होते हैं? क्या धूमकेतु और उल्कापिंड एक ही होते हैं?

तस्वीर: NASA/JPL-Caltech

यहां हम आपको बता रहे हैं ऐस्टरॉइड्स के बारे में 8 जरूरी बातें...

तस्वीर: NASA/SOFIA/Lynette Cook

सौर मंडल के बनने के वक्त जब ग्रह आकार ले रहे थे, तब जो खगोलीय मलबा बचा था, उससे बने थे ऐस्टरॉइड। ये मिट्टी से लेकर निकेल-लोहे तक के होते हैं।

Source: nytimes.com

1. क्या होते हैं?

सौर मंडल में ज्यादातर ऐस्टरॉइड्स मार्स और जूपिटर के ऑर्बिट के बीच एक बेल्ट में घूमते हैं। वहीं, ट्रोजन ऐस्टरॉइड्स किसी बड़े ग्रह की कक्षा में घूमा करते हैं।

तस्वीर: NASA/McREL

2. कहां से आते हैं?

साल 2013 में रूस में गिरा था 20m डायमीटर का चेल्याबिंस्क मीटियर जो जमीन छूने के पहले ही जल गया था, फिर भी हजारों इमारतों को नुकसान पहुंचा था।

तस्वीर: The Planetary Society

3. आखिरी बार कब आया था?

साल 1908 में रूस में ही तुंगुस्का इवेंट के निशान 19 साल बाद तक जस के तस थे, आग से जले हुए पेड़ वैसे ही खड़े थे और मीलों तक विनाश के निशान थे।

तस्वीर: Kulik Leonid/ NASA

4. सबसे खतरनाक?

करीब 530km डायमीटर का ऐस्टरॉइड वेस्टा अभी तक खोजा गया सबसे बड़ा उल्कापिंड है। इसकी धरती से टक्कर की आशंका नहीं है।


5. सबसे बड़ा ऐस्टरॉइड?

मीडिया: GSFC/NASA/JPLC/UCLA/MPS/DLR/IDA

NASA के अभी तक के कैलकुलेशन्स के मुताबिक ऐस्टरॉइड 101955 बेनू और ऐस्टरॉइड 29075 (1950 DA) धरती से टकरा सकते हैं। 

तस्वीर: science.nasa.gov

6. अगला कब आएगा?

हालांकि, कम से कम 150 साल तक ऐसा नहीं होगा और समय के साथ दोनों की ही टक्कर की आशंका धीरे-धीरे कम होती जा रही है।

तस्वीर: NASA/JPL-Caltech

करीब 10 मीटर का ऐस्टरॉइड धरती पर 10 साल में एक बार आता है और ये सॉनिक बूम से आसपास की खिड़कियां तोड़ सकता है।

तस्वीर: NASA Goddard

7. क्या होगा टकराए तो?

खतरनाक ऐस्टरॉइड्स उन्हें माना जाता है जो 140 मीटर या उससे ज्यादा के करीब होते हैं। साइज के आधार पर ये एक शहर से लेकर पूरी सभ्यता को खत्म कर सकते हैं।

तस्वीर: NASA/JPL-Caltech/UCLA/MPS/DLR/IDA

NASA के DART मिशन ने पहली बार एक स्पेसक्राफ्ट को ऐस्टरॉइड Dimorphos से टकराकर उसका ऑर्बिट बदलने का डिफेंस टेस्ट सफलता से पूरा किया। 

तस्वीर: NASA/Johns Hopkins APL/Steve Gribben

8. क्या है तैयारी?

इसके अलावा NASA के NEOWISE समेत अलग-अलग टेलिस्कोप आसमान पर नजर रखते हैं और धरती की ओर आने वाले ऑब्जेक्ट्स को ट्रैक करते हैं।

तस्वीर: NASA/McREL

सोना या प्लैटिनम नहीं, ये है दुनिया का सबसे बेशकीमती मेटल

अगली स्टोरी देखें-

क्लिक करें