तस्वीर: Shutterstock
कहते हैं किताबें एक व्यक्ति की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। यहां आपको ऐसी ही 7 किताबों के बारे में बताते हैं जो आपकी पर्सनैलिटी किसी दोस्त की तरह की निखार सकती हैं…
तस्वीर: Shutterstock
युवल नोआ हरारी की किताब Sapiens: A Brief History of Humankind में होमो सेपियंस का गुफाओं से लेकर मॉडर्न सोसायटी तक का सफर है। इसमें संस्कृति, टेक्नॉलजी, कई चीजों की चर्चा है।
तस्वीर: Shutterstock
मैलकम ग्लैडवेल अपनी किताब Outliers: The Story of Success में बताते हैं कि साधारण लोग भी सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं। सफलता के करीब कैसे पहुंचना है, इसकी कहानी कहती है किताब।
तस्वीर: Shutterstock
इंसानों की साइकॉलजी पर लिखी डैनियल कानमेन की किताब Thinking, Fast and Slow अंतरज्ञान या इंटुइशन और क्रिटिकल सोच, और कैसे अलग-अलग हालात में दोनों का इस्तेमाल करना है, बताती है।
तस्वीर: Shutterstock
आदतें कैसे बनती हैं, कैसे इन्हें बदला जाए, क्यू-रूटीन-रिवॉर्ड क्या है- चार्ल्स डूहिग की किताब The Power of Habit आदतों से जुड़े कई पहलुओं का जिक्र करती है।
तस्वीर: Shutterstock
विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफेन हॉकिंग ने अपनी किताब A Brief History of Time में बिग-बैंग थिअरी, लाइट की स्पीड, स्पेस टाइम जैसे जटिल सवालों के जवाब सरल भाषा में दिए हैं।
तस्वीर: Shutterstock
ग्रेग मेकक्योन की किताब Effortless कम मेहनत से ज्यादा नतीजे पाने के तरीके बताती है। इसमें ग्रेग बताते हैं कि कैसे रोज के काम आसान करके जरूरी चीजों पर फोकस करने से आसानी होती है।
तस्वीर: gregmckeown.com
नील डिग्रास टाइसन की बुक Astrophysics for the People in a Hurry स्पेस से जुड़े इंटरेस्टिंग कॉन्सेप्ट्स बेहद आसानी से बिना कॉम्प्लेक्स डीटेल्स के समझा देती है।
तस्वीर: neildegrassetyson.com
अगली स्टोरी देखें