इतिहास में खो गईं हैं दुनिया की ये 5 प्राचीन भाषाएं

30 मई 2025

सभी तस्वीरें: Shutterstock

दुनियाभर में 7 हजार से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं और करीब 600 भाषाएं ऐसी हैं जिनके बारे में हमें पता है कि वे अब विलुप्त हो गई हैं।

यहां नजर डालते हैं ऐसी 5 भाषाओं पर जो अब आम बोलचाल में इस्तेमाल नहीं होतीं और किसी की प्रमुख भाषा नहीं रह गई हैं।

स्कैंडिनेविया में 12वीं-13वीं शताब्दी में वाइकिंग्स के बीच बोली जाने वाली ये भाषा आज डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडेन की भाषाओं में बदल गई है।

1. पुरानी नॉर्स

जब मिस्र अरब का हिस्सा हो गया तो प्राचीन मिस्री भाषा से निकली कॉप्टिक की जगह अरेबिक ने ले ली। कॉप्टिक 300-1200 AD के बीच बोली जाती थी।

2. कॉप्टिक

अंग्रेजी की एक शक्ल मिडिल इंग्लिश भी थी जिस पर वाइकिंग्स की पुरानी नॉर्स और नॉर्मन फ्रेंच का भी असर था। यह 12वीं से 16वीं शताब्दी में बोली जाती थी।

3. मिडिल इंग्लिश

700 BC से 900 AD तक कई बदलाव देखकर भी बनी रही लैटिन भाषा धीरे-धीरे फ्रेंच, इटैलियन और स्पैनिश जैसी भाषाओं में तब्दील हो गई।

4. लैटिन

सदियों पहले 1100 BC- 600 AD के बीच प्राचीन ग्रीक भाषा अलग-अलग स्थानीय कलेवरों में मौजूद थी। आज यह आधुनिक ग्रीक भाषा में ढल गई है।

5. प्राचीन ग्रीक

हिंदी-अंग्रेजी नहीं... ये हैं दुनिया की 5 सबसे पुरानी भाषाएं

अगली स्टोरी देखें-

क्लिक करें