सोने के पहाड़ के बारे में जानते हैं आप? इतिहास 3,000 साल पुराना

मई 14, 2025

सभी तस्वीरें Shutterstock से ली गई हैं।

पिछले कुछ समय में सोना अपनी कीमत को लेकर लगातार खबरों में रहा है। हाल में सोने का दाम ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।

आज हम बात करेंगे एक ऐसे देश की जहां माना जाता है कि सोने का पहाड़ है। हम बात कर रहे हैं महद अज-दहाब की, जो सऊदी अरब के हेजाज के मदीना प्रांत में स्थित है।

यह एक प्राचीन सोने की खदान है। यह गोल्ड एक्सट्रैक्शन के अपने इतिहास के लिए जाना जाता है, जो 3,000 साल से भी पुराना है।

यह खदान इतिहास में काफी समय से चल रही है, जिसमें अब्बासिद खलीफा और राजा अब्दुलअजीज अल सऊद के शासनकाल भी शामिल हैं।

आधुनिक उत्पादन 1936 में शुरू हुआ और वर्तमान में इसका प्रबंधन सऊदी अरब खनन कंपनी द्वारा किया जाता है। मौजूदा समय में वार्षिक प्रोडक्शन 3 टन से अधिक है।

साइंसडायरेक्ट में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, यह खदान एक वर्ल्ड लेवल Au-Zn-Cu-Ag खदान है, जिसका इतिहास 180 टन से अधिक गोल्ड प्रोडक्शन का है।

मौजूदा समय में सऊदी अरब खनन कंपनी द्वारा खुले गड्ढे और भूमिगत दोनों तरीकों से इसका संचालन किया जाता है।

हालांकि खदान मौजूदा समय में संसाधनों की कमी का सामना कर रही है, फिर भी इसके निरंतर संचालन और नए संसाधनों की संभावित खोज सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।

दुनिया की सबसे ज्यादा बिलियन डॉलर कंपनियां इस देश में

अगली स्टोरी देखें

यहां क्लिक करें