तस्वीरें: Shutterstock
जब सोना खरीदने जाते हैं, तो हमारे पास 18, 22, 24 कैरेट जैसे अलग-अलग ऑप्शन होते हैं। 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी को हर लिहाज से अच्छा माना जाता है।
22 कैरेट सोने की शुद्धता कितनी होती है और इसमें किन-किन धातुओं को मिलाकर आपकी ज्वेलरी या सिक्का तैयार किया जाता है, चलिए समझते हैं।
22 कैरेट गोल्ड में 91.67% शुद्ध सोना होता है, जबकि 8.33% में अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं। 24 कैरेट गोल्ड में 99.99 शुद्ध सोना होता है।
22 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी इसलिए ज्यादा खरीदी जाती है क्योंकि यह 24 कैरेट की तुलना में काफी मजबूत होता है।
22 कैरेट सोने में तांबा, चांदी, जस्ता (जिंक) या निकल जैसी अन्य धातुओं को मिलाया जाता है।
22 कैरेट गोल्ड के कॉम्बिनेशन की बात करें तो इसमें 91.6% सोना, 5% चांदी, 2% तांबा और 1.4% जिंक का मिश्रण हो सकता है।
सोने में जितने कम कैरेट का गोल्ड होगा, उसकी मजबूती उतनी ज्यादा होगी और कीमत उसी हिसाब से कम होती जाती है।
22 कैरेट गोल्ड को 916 गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन क्या आप इसकी वजह जानते हैं?
दरअसल 22 कैरेट गोल्ड में 91.6% शुद्ध सोना होता है और यही वजह है कि इसे 916 गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है।
अगली स्टोरी देखें